सिवनी में भीषण बारिश ने मचाई तबाही! एशिया का सबसे बड़ा साउंड प्रूफ ब्रिज टूटा, एक तरफ से ट्रैफिक बंद

Updated on 13-09-2024 05:35 PM
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एशिया का सबसे बड़ा और देश का पहला साउंड प्रूफ ब्रिज नेशनल हाईवे 44 पर बना है। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण यह साउंड प्रूफ ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इसके मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से हाईवे पर लगातार ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे- 44 सिवनी जिले से होकर गुजरता है और यह साउंड प्रूफ ब्रिज इसी हाईवे का हिस्सा है।

बता दें कि सिवनी से नागपुर रोड वाले रोड पर पेंच टाइगर रिजर्व के जंगलों के बीच यह एशिया का सबसे बड़ा साउंड प्रूफ ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज पर गाड़ियां बहुत तेज भागती हैं, लेकिन गाड़ियों का शोर ब्रिज के नीचे नहीं सुनाई देता है। इस पर लाइट रिड्यूसर भी लगाया गया है। इस पर वन्यजीवों के लिए 14 एनिमल अंडरपास भी बनाया गया है। 29 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज 960 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसे एक प्राइवेट कंपनी दिलीप बिल्डकॉन ने बनाया था। उसने इस ब्रिज की 10 साल की गारंटी दी थी, लेकिन मात्र 5 साल में ही यह बारिश नहीं झेल पाया और कई जगहों पर टूट गया है। भारी बारिश के कारण इस ब्रिज पर कई जगहों पर दरारें आ गई हैं। इस ब्रिज पर एक तरफ से आवागमन रोक दिया गया है।

5 सालों में खुल गई पोल


अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी, बेस्ट इंजीनियरिंग तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए जिस तरह यह ब्रिज बनाया गया था, यह मात्र 5 सालों में बारिश के चलते खराब हो गया। जगह-जगह से रोड टूट गई है। इतना ही नहीं जंगलों में साउंड ना जाए, जिस वजह से जो जालियां लगाई गई थी वह भी उखड़ गई है। फिलहाल इस ब्रिज को बनाने वाली कंपनी मरम्मत का कार्य करवा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.