युवा खिलाड़ियों की सहायता करें अनुभवी खिलाड़ी : पोंटिंग

Updated on 21-03-2022 07:31 PM

मुंबई दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि जिन अनुभवी खिलाड़ियों को इस बार फ्रैंचाइजी ने बनाये है, उन्हें अब टीम के युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना चाहिये। कैपिटल्स ने नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों कप्तान ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया को टीम में बनाये रखा था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियन्स से खेलेगी। पोंटिंग ने कहा, ‘मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि जब वे अपने कमरे में हों तो एक-दूसरे को जानें। मैं उन सभी युवा खिलाड़ियों के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाने जा रहा हूं जिन्हें मैं नहीं जानता हूं।' साथ ही कहा, ‘जब आप कोच या सीनियर खिलाड़ी के रूप में युवा खिलाड़ियों के प्रति प्यार दिखाते हैं, तो आप जानते हैं कि वे इसे वापस करने जा रहे हैं।'

उन्होंने कहा, ‘जो खिलाड़ी पहले से दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे है, उनकी जिम्मेदारी है कि वे टीम में युवाओं का मार्गदर्शन करे।' पोंटिंग ने कहा, ‘ऋषभ टीम के कप्तान है तो वह वैसे भी यह काम करेंगे पर पृथ्वी, अक्षर और नॉर्किया जैसे खिलाड़ियों को भी टीम के अंदर अपनी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां होंगी।' पोटिंग ने कहा है कि टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं जो आने वाले मुकाबलों को लेकर तैयार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.