इधर SRK ने ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स को घर बुलाया, उधर Dunki ने Salaar को पछाड़ा, अगले 3 दिन घमासान

Updated on 18-12-2023 03:12 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर तीन दिन बाद शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' का महाक्‍लैश होने वाला है। दोनों ही फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग देश में शनिवार को शुरू हुई है। पहले दिन जहां 'सालार' की टिकटों की बिक्री ने 'डंकी' को बुरी तरह पछाड़ा था, वहीं रविवार के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पहले दिन शनिवार को जहां 'डंकी' के 37 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी, वहीं 'सालार' के 75 हजार टिकट बिके थे। लेकिन रविवार को 'डंकी' की एडवांस बुकिंग की तूफानी तेजी देखने को मिली। अब शनिवार और रिववार मिलाकर जहां 'डंकी' के 1 लाख 52 हजार 36 टिकट बिक चुके हैं, वहीं 'सालार' 1 लाख 59 हजार 897 टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

शाहरुख खान की 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जबकि 'सालार' 22 दिसंबर को रिलीज होगी। 'पठान' और 'जवान' की सुपरसक्‍सेस के बाद शाहरुख खान लगातार तीसरी बंपर हिट के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। वह एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लगातार फैंस से बात कर रहे हैं, वहीं शनिवार रात को ही उन्‍होंने देशभर के डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और कई एग्‍जीबिटर्स को घर बुलाया था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डंकी' ने दो दिनों में 1.52 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग से 4.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग के लिए अभी तीन दिन का वक्‍त और है, ऐसे में उम्‍मीद यही है कि रिलीज से पहले फिल्‍म एडवांस बुकिंग से डबल डिजिट में कमाई कर लेगी।

ज्‍यादा टिकट बेचकर भी 'सालार' की कमाई कम

दूसरी ओर, प्रभास की 'सालार' जो पहले दिन एडवांस बुकिंग में 'डंकी' से आगे थी, वह अब 1.59 लाख टिकट बेचकर भी कमाई में पीछे रह गई है। 'सालार' ने दो दिनों में एडवांस बुकिंग से 3.86 करोड़ रुपये कमाए हैं। जाहिर तौर पर अध‍िक टिकट बेचकर भी कम कमाई का यह अंतर इसलिए है कि 'डंकी' के टिकट्स की कीमत ज्‍यादा रखी गई है। बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई बढ़ाने का यह नया पैंतरा है, जिसे बड़े फिल्‍ममेकर्स अपनाते हैं।

'सालार' से लगभग दोगुनी है 'डंकी' के शोज की संख्‍या

यहां यह बताना भी जरूरी है कि शाहरुख खान की 'डंकी' के लिए 6524 शोज की एडवांस बुकिंग हो रही है, जबकि 'सालार' के शोज की संख्‍या 3377 है, जो 'डंकी' से करीबी आधी है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्‍शन में बनी 'डंकी' को अगर बड़ी ओपनिंग लेनी है, तो इसे एडवांस बुकिंग में और तेजी दिखानी होगी। ऐसा इसलिए कि शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 40.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसके 15.78 लाख टिकट बिके थे। 'जवान' इस वक्‍त बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म है।

'आदिपुरुष' ने एडवांस बुकिंग से कमाए थे 26 करोड़

दूसरी ओर, प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी 'सालार' से भी प्रभास के फैंस को बहुत उम्‍मीदें हैं। 'बाहुबली 2' के बाद से प्रभास की कोई फिल्‍म हिट नहीं हुई है। ऐसे में एक्‍टर के करियर के लिए भी 'सालार' बहुत मायने रखती है। प्रभास की पिछली फिल्‍म 'आदिपुरुष' भी बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन एडवांस बुकिंग में इस फिल्‍म ने 10.74 लाख टिकट बेचकर 26.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.