इधर बेकार एडवांस बुकिंग, उधर सिनेमाघरों से निकली ऑडियंस तारीफें करते थक नहीं रही

Updated on 20-10-2023 03:54 PM

इस हफ्ते 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्मों में एक टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'गणपत' भी शामिल है। इस फिल्म से दर्शकों को और मेकर्स को काफी उम्मीदें भी हैं। फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है और अब सिनेमाघरों से दर्शकों के अलग-अलग रिएक्शंस भी आने लगे हैं।

 
फिल्म रिलीज के साथ-साथ ही ट्विटर पर #Ganapath जमकर ट्रेंड हो रहा है। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन की ये फिल्म सिनेमाघरों में आज से तलहका मचाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म है। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को कितनी ओपनिंग और बॉक्स ऑफिस पर कितना दम लगाना है। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग और पहले दिन की कमाई की उम्मीद जो जताई गई है वो चिंता का विषय बनती दिख रही है।
 
 

रजनीकांत ने दी फिल्म के लिए शुभकामनाएं

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से सिलेब्रिटीज़ लगातार इस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा है, मेरी तरफ से टाइगर श्रॉफ और फिल्म गणपत के पूरी क्रू और कास्ट को शुभकामनाएं। ऑल दे बेस्ट और फिल्म की ग्रैड सफलता की कामना करता हूं।'
 
ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर लोगों के जो रिएक्शंस दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, 'बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक। क्लास एक्टिंग और टाइगर श्रॉफ का क्या स्वैग है। लेडी किलर कृति सैनन हमेशा ही गॉरजस हैं। पहला हाफ अच्छा है लेकिन सेकंड हाफ में क्या थ्रिल है, जबरदस्त क्लाइमैक्स।'
 
एक अन्य ने 'गणपत' के एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ की है और इसे बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्शन फिल्म बताया है।
 
एक ने कहा, 'इंटरवल हुआ है, ठीक लगी अभी तक, बेस रेडी कर लिया है मूवी ने अपना। अब देखते हैं जो बनाया है उसे कितना अच्छे से प्रजेंट कर पाता है।'
 
फिल्म 'गणपत' देखकर निकली ऑडियंस ने की है जमकर तारीफ।
 
'गणपत को ऑडियंस से शानदार रिसपॉन्स मिल रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ कमा लेगी।'
 

फिल्म की कमाई पहले दिन काफी सुस्त दिख रही

हालांकि, यहां ये भी बताते चलें कि Sacnilk के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बेहद कम हुई हुई और किसी भी रीजन में ये करोड़ वाले आंकड़े को छू भी नहीं सकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म मे केवल 1.15 करोड़ रुपये की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की है। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है, जो कमाई के लिहाज से काफी लो कही जा सकती है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.