बालको के द्वारा विशिष्ट जल खपत में की गयी अब तक की सर्वाधिक कमी

Updated on 08-09-2021 07:03 PM
 कोरबा जिले में स्थापित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में विशिष्ट जल की खपत में अब तक की सर्वाधिक कमी दर्ज करने में सफलता पाई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह स्तर 0.63 घनमीटर प्रति एमटी रहा जबकि वर्ष 2019-21 में यह आंकड़ा 0.71 घन मीटर प्रति एमटी था। बीते वित्तीय वर्ष में बालको ने लगभग 40 हजार लीटर से अधिक जल संरक्षित करने में कामयाबी पाई थी। बालको की यह उपलब्धि इसकी प्रचालन दक्षता का द्योतक है।
      बालको की धातु उत्पादन प्रक्रियाएं आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक सरोकारों के विभिन्न मानदंडों पर आधारित हैं। बालको ने रोल्ड उत्पादों की कूलिंग प्रणाली के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन नेटवर्क में बदलाव किए हैं। हाइड्रॉलिक प्रणालियों के वाटर कूलिंग प्रणालियों के स्थान पर एयर कूल्ड प्रणालियां स्थापित की गई हैं। अंडरग्राउंड फायर लाइन के स्थान पर ओव्हरहेड फायर लाइन स्थापित हैं। कंप्रेशर हाउस के हीट लोड में कमी की गई है ताकि जल संसाधन का संरक्षण किया सके। बालको अपने स्मेल्टर प्रचालन में जल का 100 फीसदी रिसाइकल सुनिश्चित करता है। बालको की अत्याधुनिक प्रणालियां ‘शून्य उत्सर्जन’ की नीति के अनुरूप है।
         इस उपलब्धि पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने कहा कि ‘‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ नीति अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्यक्रमों के जरिए बालको उत्तरोत्तर प्रगति में योगदान के लिए कटिबद्ध है। संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए नवाचार को प्रोत्साहन, औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं सस्टेनिबिलिटी के मानदंडों का पालन करते हुए व्यवयाय की रणनीति बनाने, उत्कृष्ट गवर्नेंस आदि अनेक क्षेत्रों में बालको का योगदान उत्कृष्ट है। विशिष्ट जल की खपत में कमी और जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए बालको का विजन स्वयं को  ‘वाटर पॉजिटिव्ह’ कंपनी के तौर पर स्थापित करना है। हरित, स्वच्छ एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान के प्रति बालको सजग है।’’
      प्रचालन की निरंतरता के लिए बालको नवाचार को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। प्रचालन की दक्षता, ऊर्जा के समुचित उपयोग, सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता आदि की दृष्टि से स्मार्ट तकनीकों का प्रयोग महत्वपूर्ण है। बालको को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि कंपनी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सतत योगदान सुनिश्चित कर सके।
      बालको विद्युत संयंत्र के ओएंडएम पार्टनर एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेस लिमिटेड के प्रचालन एवं अनुरक्षण महाप्रबंधक एस.के. मिश्रा ने कहा कि ‘‘बालको ने अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं। उत्पादन प्रक्रियाओं की निरंतरता और संसाधनों के अधिकतम उपयोग की दृष्टि से बालको की कार्य शैली मिसाल है। बेहतर भविष्य निर्माण के लिए बालको के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए एनटीपीसी-जीई पावर सर्विसेस गौरवान्वित है।’’
       हाल ही में बालको ने परफॉरमेंस, अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) साइकल-2 योजना के अंतर्गत भारतीय एल्यूमिनियम उत्पादकों में सबसे अधिक ऊर्जा बचत प्रमाण पत्र हासिल करने का गौरव पाया। पीएटी साइकल-2 योजना भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित है जिसका उद्देश्य ऐसे उद्योगों को विशिष्ट ऊर्जा की खपत घटाने के लिए प्रोत्साहित करना है जिनमें ऊर्जा की खपत अधिक होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.