हॉकी इंडिया ने जर्मनी के खिलाफ मुकाबले के लिए महिला टीम घोषित की

Updated on 10-03-2022 07:57 PM

नई दिल्ली सविता पुनिया की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ 12 और 13 मार्च को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग के दो घरेलू मैचों में उतरेगी। इन मैचों के लिए हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय भारतीय महिला टीम घोषित कर दी है।

इस मैचों में दिप ग्रेस एक्का को उप कप्तान बनाया गया है। युवा डिफेंडर अक्षता अबसो ढेकाले और स्ट्राइकर दीपिका जूनियर टीम में नई खिलाड़ी होंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जननेके शोपमैन ने टीम चयन के बारे में कहा कि एक मजबूत विरोधी के खिलाफ अपनी घरेलू धरती पर खेलने से टीम का प्रदर्शन निखरेगा।

उन्होंने कहा कि चयनित टीम के पास अच्छा कौशल है। उसके खिलाड़ी बहुत अच्छी तरह से बचाव करते हैं और आक्रमण करने में भी तेज हैं। हमने युवा प्रतिभाओं के साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। हम स्पेन के खिलाफ मुकाबलों में बनी लय आगे भी बनाये रखेंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर्स : सविता पुनिया, बिचु देवी खरीबम। डिफेंडर्स : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, अक्षता अबसो ढेकाले।

मिडफील्डर्स : निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर, सोनिका।

फॉरवर्ड्स : राजविंदर कौर, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, मारियाना कुजूर और दीपिका जूनियर।

स्टैंड बॉय खिलाड़ी : रजनी एतिमारपू, इशिका चौधरी, नमिता टोप्पो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.