अमेरिका के टेक्सास में डेयरी फार्म में भीषण विस्फोट, 18000 गायों की हुई दर्दनाक मौत

Updated on 14-04-2023 08:15 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में एक डेयरी फार्म में हुए विस्फोट और आगजनी में कम से कम 18000 गायों की मौत हो गई है। यह दुनिया में किसी एक घटना में सबसे अधिक मवेशियों की मौत है। यह विस्फोट सोमवार को टेक्सास के डिमिट में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में धुएं का काला धुआं फैल गया। इस आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को कई घंटे मेहनत करनी पड़ी। बाद में पता चला कि इस आगजनी के दौरान 18000 से अधिक गायों की मौत हो गई है। यह अमेरिका में हर दिन मारे जाने वाली गायों की संख्या का लगभग तीन गुना है।

डेयरी फार्म का एक कर्मचारी झुलसा


आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने बताया कि इस आगजनी में कोई भी इंसान हताहत नहीं हुआ। आगजनी में एक डेयरी फार्म का कर्मचारी फंस गया था, जिसे काफी मुश्किल के बाद बचाया गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विस्फोट की शुरुआत कैसे हुई। हालांकि, काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने आशंका जताई कि यह किसी उपकरण में आई खराबी से हो सकता है। यूएसए टुडे के अनुसार टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी कारणों की जांच करेंगे।

डेयरी फार्म की 90 फीसदी गायों की मौत


आग में रने वाली अधिकांश गायें होलस्टीन और जर्सी गायों का मिश्रण थीं। इस आग में फार्म की 90 फीसदी गायों की मौत हो गई। जब धमाका हुआ तो गायें दूध निकालने के इंतजार में एक बाड़े में बंधी हुई थीं। इतनी बड़ी संख्या में गायों के मौत से फार्म का पूरा व्यवसाय खत्म हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक एक गाय की कीमत औसतन 2000 डॉलर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तेज आवाज सुनी और मीलों तक धुएं के बड़े-बड़े बादलों को देखा। काला धुंआ आसपास के कस्बों से भी मीलों तक देखा गया।

टेक्सास में सबसे अधिक दूध उत्पादन करता था यह डेयरी फार्म

साउथ फोर्क डेयरी फार्म कास्त्रो काउंटी में स्थित है जो टेक्सास में सबसे ज्यादा डेयरी उत्पादक काउंटी में से एक है। टेक्सास की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, कास्त्रो काउंटी में 30,000 से अधिक मवेशी हैं। डिमिट के मेयर रोजर मालोन ने आग को दिमाग और दिल को दहलाने वाला कहा। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं लगता कि ऐसी घटना यहां पहले कभी हुई है। यह एक वास्तविक त्रासदी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.