दक्षिण चीन सागर को कैसे कंट्रोल कर सकता है अमेरिका, क्या एशिया से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध?

Updated on 08-05-2023 06:50 PM
वॉशिंगटन: चीन और अमेरिका में दक्षिण चीन सागर पर नियंत्रण को लेकर खींचतान मची हुई है। चीन दक्षिण चीन सागर के 80 फीसदी हिस्से पर अपना दावा करता है। वहीं, इसके आसपास के बाकी के देश इसका विरोध करते हैं। खुद अमेरिका बार-बार अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में स्वतंत्र नौवहन के नाम पर दक्षिण चीन सागर में अपने युद्धपोत और पनडुब्बियों को भेजता रहता है। ऐसे में दक्षिण चीन सागर का इलाका अमेरिका, चीन और बाकी के देशों के बीच जंग का अखाड़ा बनता जा रहा है। इस क्षेत्र में अमेरिका और चीन के लड़ाकू विमान, विमानवाहक पोत और युद्धपोत कई बार आमने-सामने भी आ चुके हैं। ऐसे में एक छोटी सी चिनगारी पूरे दक्षिण चीन सागर को युद्ध की आग में झोंक सकती है। इस बीच अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका को घेरने की रणनीति साझा की है।

चीन के कृत्रिम द्वीपों तक पहुंच को रोकने की सलाह


रैक्स टिलरसन ने कहा कि हमें चीन को एक स्पष्ट संकेत भेजना होगा कि आप दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों पर निर्माण कार्य को बंद करें। इतना ही नहीं, चीन को इन द्वीपों पर पहुंचने की अनुमति भी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने इस काम में अमेरिका के सहयोगी देशों की सहायता लेने की भी अपील की। टिलरसन ने कहा कि अमेरिका को अपना पूरा ध्यान चीन की बढ़ती ताकत को काउंटर करने में लगाना चाहिए। चीन ही एक मात्र ऐसा देश है, जो सीधे तौर पर अमेरिका से टकराने के लिए अपनी ताकत को बढ़ा रहा है। इसमें न सिर्फ सैन्य ताकत बल्कि आर्थिक गतिविधियां भी शामिल है। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि हमें पहले से अधिक चौकन्ना और तैयार रहना चाहिए।

चीन को घर में घेरने की कोशिश करेगा अमेरिका


टिलरसन के बयान के आधार पर अमेरिका दक्षिण चीन सागर में चीन को घेरने की कोशिश कर सकता है। इसमें ताइवान में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैनिकों की तैनाती, मिलिट्री बेस की मौजूदगी भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा, अमेरिकी नौसेना को लगातार दक्षिण चीन सागर के इलाके में मजबूत उपस्थिति बनाए रखनी होगी। अमेरिका को इस काम में जापान और दक्षिण कोरिया का सीमित सहयोग मिल सकता है। जापान, दक्षिण कोरिया और फिलीपींस में अमेरिकी सैन्य अड्डे से भी चीन की घेराबंदी की जा सकती है। इस काम में गुआम में अमेरिकी नेवल बेस और एंडरसन एयर बेस भी सहायता कर सकते हैं।

चीन के लिए बाहर निकलना होगा मुश्किल


दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की जबरदस्त घेराबंदी से चीन के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। चीन का सिर्फ पूर्वी क्षेत्र ही समुद्र से सटा हुआ है। अगर इस भाग को ब्लॉक कर दिया जाए तो चीन के लिए व्यापार करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, इस काम में सीधे तौर पर युद्ध का खतरा है। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है। इतना ही नहीं, चीन मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भी दुनिया में सबसे आगे है। ऐसे में वह व्यापार के लिए पूरी तरह से समुद्री परिवहन पर निर्भर है। अगर दक्षिण चीन सागर की घेराबंदी बढ़ती है तो इसका सीधा असर चीनी अर्थव्यस्था पर पड़ेगा।

पटलवार कर सकता है चीन


चीन के पास इस समय सबसे बड़ी नौसैना है। ऐसे में वह अमेरिकी घेराबंदी का मुकाबला करने के लिए ताकत का प्रयोग कर सकता है। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीपों पर चीन ने बड़ा मिलिट्री बेस बनाया हुआ है। यहां कई अत्याधुनिक रडार सिस्टम के साथ एंटी शिप और एयर डिफेंस मिसाइलों को भी तैनात किया हुआ है। चीनी मीडिया पहले ही अमेरिका को जवाबी कार्रवाई को लेकर धमका चुकी हैं। ताइवान को लेकर तो चीन अक्सर अमेरिका समेत सहयोगी देशों को जंग की धमकी देता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.