नॉर्वे के लिए 5500 किमी दूर बसा पाकिस्तान कैसे बना खतरा? नॉर्वेजियन पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा

Updated on 29-05-2023 09:14 PM
ओस्लो: नॉर्वेजियन पुलिस ने पाकिस्तान को अपने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। नॉर्वेजियन पुलिस सुरक्षा सेवा (पीएसटी) की खतरे की आंकलन रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पाकिस्तान ने नॉर्वे के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर नॉर्वे की संवेदनशील टेक्नोलॉजी को चुरा रहा है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान और पाकिस्तानी लोगों से सतर्क रहने, उनकी जांच करने और लगातार निगरानी बनाए रखने के सुझाव दिए गए हैं। पाकिस्तान से हर साल वैध और अवैध रूप से हजारों लोग यूरोप जाते हैं। वैध वीजा धारक सीधे फ्लाइट के जरिए यूरोप का रुख करते हैं, जबकि अवैध तरीके से घुसने वाले लोग अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की के रास्ते यूरोप में प्रवेश करते हैं।


नॉर्वे की संवेदनशील टेक्नोलॉजी चुरा सकता है पाक

ग्रीक समाचार वेबसाइट डायरेक्टस की रिपोर्ट के अनुसार, संवेदनशील प्रौद्योगिकी के प्रसार के मामले में पाकिस्तान को नॉर्वे के लिए खतरा बताया गया है। नार्वेजियन बिजनेसों, शोधकर्ताओं और शोध संस्थानों के पास ज्ञान और प्रौद्योगिकी है, जो उन्नत हथियार प्रणालियों और सामूहिक विनाश के हथियारों को बनाने में इस्तेमाल की जाती हैं। चूंकि नॉर्वे एक तेल उत्पादक देश है, जो समुद्री क्षेत्र जैसे संबंधित क्षेत्रों में काफी विशेषज्ञता रखता है। इस कारण से नॉर्वे के पास उन्नत समुद्री प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मूल्यवान क्षमता है।

इन दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकता है पाकिस्तान

रिपोर्ट में बताया गया है कि संवेदनशील प्रौद्योगिकी के प्रसार को प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान दो तरीकों का उपयोग कर सकता है। एक ओर, वह नॉर्वे में शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों में अपने शोधकर्ताओं को अवैध रूप से नियुक्त करवा सकता है। इसके जरिए संवेदनशील तकनीक प्राप्त करने और हथियार प्रणालियों के विकास के लिए जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इन शोधकर्ताओं का इस्तेमाल बाद में पाकिस्तान अपने देश में टेक्नोलॉजी के प्रयोग के लिए भी कर सकता है। दूसरी ओर वह नार्वेजियन प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के लिए नार्वेजियन निर्यात नियंत्रण नियमों को दरकिनार करने की कोशिश कर सकता है क्योंकि नॉर्वे में बिना सरकारी अनुमति के संवेदनशील टेक्नोलॉजी किसी देश को नहीं बेची जा सकती है।

नॉर्वे की पुलिस ने रिपोर्ट में किया खुलासा

नॉर्वेजियन पुलिस सुरक्षा सेवा का राष्ट्रीय खतरा मूल्यांकन प्रत्येक वर्ष की पहली तिमाही के दौरान प्रकाशित होता है। यह नॉर्वे के तीन आधिकारिक खतरे और जोखिम आकलन करने वाली रिपोर्ट में से एक है। बाकी की दो रिपोर्ट का प्रकाशन नॉर्वेजियन इंटेलिजेंस सर्विस और नॉर्वेजियन नेशनल सिक्योरिटी अथॉरिटी करती हैं। नॉर्वेजियन पुलिस सुरक्षा सेवा नॉर्वे की घरेलू सुरक्षा का काम देखती है। इसका मुख्य काम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले गंभीर अपराधों की जांच करना और उन्हें रोकना है। इसमें जासूसी, तोड़फोड़, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार, आतंकवाद और उग्रवाद से संबंधित खतरों की पहचान और आकलन शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.