सऊदी अरब और यूएई में ये दुश्मनी कैसी? एक दूसरे को देखना तक नहीं चाहते, विवाद की पूरी कहानी

Updated on 04-03-2023 06:40 PM
दुबई: इस साल जनवरी में अबू धाबी में समुद्र के किनारे मौजूद एक खूबसूरत महल में खाड़ी देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में मध्य-पूर्व के लगभग सभी शीर्ष नेता पहुंचे थे, सिवाय एक को छोड़कर। और यह नाम था सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का। वहीं, आज से ठीक एक महीने पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान चीन-अरब शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में भी एक नाम गैरहाजिर था, जो कि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान थे।

जान बूझकर आमने-सामने नहीं आ रहे दोनों राष्ट्राध्यक्ष


खाड़ी देशों के अधिकारियों के मुताबिक प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान जानबूझकर एक-दूसरे के देश में आयोजित कार्यक्रमों से दूर रहे, जबकि इन दोनों प्रोग्राम में जॉर्डन, मिस्र, कतर और अन्य खाड़ी देशों के शासकों ने भाग लिया। इस रूखे बर्ताव ने अमेरिका के करीबी दो दोस्त देशों के बीच बढ़ती दरार को उजागर किया जो खाड़ी देशों का नेतृत्व करते हैं। हालांकि, सऊदी अरब और यूएई औपचारिक रूप से एक दूसरे के सहयोगी हैं और अधिकतर मुद्दों पर एक राय ही रखते हैं। लेकिन, इन दोनों के बीच आपसी मुद्दों को लेकर भारी विवाद है, जिसे अक्सर छिपाया जाता रहा है।

सऊदी-यूएई में दुश्मनी क्यों है


सऊदी अरब और यूएई विदेशी निवेश और वैश्विक तेल बाजारों में प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ये दोनों देश यमन युद्ध को लेकर भी अपने रास्ते बदल चुके हैं। सऊदी अरब जहां यमन पर हमले जारी रखने के पक्ष में है, वहीं यूएई नहीं चाहता कि मध्य-पूर्व में यमन संकट और ज्यादा गहराए। यह तनाव तब बढ़ा है, जब ईरान तेजी से अपने दबदबे को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है और ओपेक में तेल उत्पादन को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है।

यूएई कर रहा सऊदी को मनाने की कोशिश


संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से इस तनाव को कम करने की भी काफी कोशिशें की गई हैं। यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायद अल नहयान सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के करीबी हैं। उन्होंने प्रिंस सलमान से मिलने के लिए बार-बार सऊदी अरब की यात्रा भी की है, लेकिन वे तनाव दूर करने में विफल रहे हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया है कि संयुक्त अरब अमीरात के शेख मोहम्मद जायद अल नाहमान कभी सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के गुरू थे। दोनों नेता कुछ साल पहले सऊदी रेगिस्तान में रात भर कैंपिंग यात्रा पर गए थे। उनके साथ उनका प्रशिक्षित बाज और एक छोटा दल भी था। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं और एक दूसरे का सामना करने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.