शाहरुख की 'जवान' कैसे बनी सबसे बंपर ओपिनंग वाली फिल्‍म, इतिहास रचने का गुणा-गण‍ित

Updated on 08-09-2023 02:48 PM
'जवान' ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। ओपनिंग डे पर यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म बन गई है। देशभर में इस फिल्‍म ने पहले दिन हिंदी में 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, जबकि तमिल और तेलुगू वर्जन मिलाकर ओपनिंग डे पर 'जवान' का टोटल कलेक्‍शन 75 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित किया है वह 'किंग खान' हैं। इससे पहले ओपनिंग डे पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म उनकी ही 'पठान' थी, जिसने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ (हिंदी में 55 करोड़) रुपये का कारोबार किया था। जाहिर है, इस बंपर आंकड़े को जानने के बाद आपके मन भी सवाल उठ रहे होंगे कि आख‍िर 75 करोड़ रुपये की यह कमाई हुई कैसे, कहां से हुई और अब दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्‍म का क्‍या हाल होने वाला है? तो आइए, इन सवालों के जवाब ढूंढ़ते हैं।

Jawan Day 1 Box Office Collection: एटली के डायरेक्‍शन में बनी 'जवान', Shahrukh Khan की पहली पैन इंडिया फिल्‍म है। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और प्र‍ियमण‍ि जैसे साउथ के दिग्‍गज सितारें हैं। इस कारण 'जवान' को साउथ में भी बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिला है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जवान' ने हिंदी वर्जन से 65 करोड़ रुपये, तेलुगू वर्जन से 5 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन से भी 5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

40.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग

'जवान' की इस बादशाहत का अंदाजा रिलीज से पहले ही लग गया था, क्‍योंकि ओपनिंग डे के लिए फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड बनाया। यहां भी 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए 15.78 लाख टिकटों की बिक्री हुई और इससे 40.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यानी गुरुवार को जब फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तब इसने पहले से ही अपने खाते में 40.75 करोड़ रुपये जोड़ लिए थे। बाकी के करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई ऑन साइट बुकिंग से हुई है।

गुजरात सर्किट और साउथ इंडिया ने बदला 'जवान' का सारा गेम

ओपनिंग डे पर 'जवान' की कमाई को आसमान तक पहुंचाने में बहुत बड़ा हाथ गुजरात सर्किट का है। ऐसा इसलिए कि इस मास सर्किट में फिल्‍म की एडवांस बुकिंग बहुत धीमी थी। लेकिन जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी के कारण रिलीज की तारीख आते-आते गुजरात में एडवांस बुकिंग में तगड़ी तेजी आई। इस मास सर्किट में 'जवान' के टिकट्स 'पठान' से दोगुना बिके हैं। 'जवान' को दूसरा सबसे बड़ा फायदा दक्ष‍िण भारत में हुआ है। जहां से इसने 13-15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें भी हैदराबाद-न‍िजाम, बेंगलुरु, और चेन्‍नई जैसे मास सर्किट में इसने ओपनिंग डे पर हिंदी में रिकॉर्ड कमाई की है। हालांकि, फिल्‍म का सबसे बुरा हाल पूर्वी पंजाब में रहा है। यहां फिल्‍म को 'गदर 2' जैसा रेस्‍पॉन्‍स नहीं मिल पाया है।

'पठान' से कम स्‍क्रीन्‍स पर शोज ज्‍यादा, टिकट की कीमत बढ़ी

'जवान' की इस बंपर कमाई का एक बड़ा गण‍ित टिकट की कीमतों और शोज की संख्‍या में भी छुपा हुआ है। 'जवान' को देशभर में 5000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया है। जबकि 'पठान' को 5500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया था। लेकिन 'जवान' के शोज की संख्‍या अध‍िक है। यह फिल्‍म देशभर में करीब 14,500 शोज में दिखाई जा रही है। इसके साथ ही मल्‍टीप्‍लेक्‍स में टिकट की कीमतों में भी 15-25% की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, फिल्‍म IMAX वर्जन में भी रिलीज की गई है, जहां टिकट्स की कीमतें 1000-2000 रुपये तक हैं।

जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी और सिनेमाघर में दर्शकों की भीड़

गुरुवार को 'जवान' की औसत ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 58.67% रही है। सुबह के शोज में जहां 46.11% सीटों पर दर्शक नजर आए, वहीं ईवनिंग और नाइट शोज में यह संख्‍या बढ़कर 69.34% तक पहुंची। हालांकि, गुरुवार रात में जन्‍माष्‍टमी की पूजा के कारण फिल्‍म को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। वर्ना रात के शोज में सिनेमाघरों की 80% सीटें भर सकती थीं। मुंबई, दिल्‍ली-एनसीआर, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 60% के आसपास रही है।

दूसरे दिन 30% तक गिर सकती है 'जवान' की कमाई

पहले दिन इतिहास रचने के बाद अब 'जवान' की तैयारी अपनी कमाई की इस सुनामी को जारी रखने की है। फिल्‍म गुरुवार को जन्‍माष्‍टमी के मौके पर रिलीज हुई, जिसका इसे फायदा मिला। अब शुक्रवार को भी यह आंधी जारी रहने वाली है। हालांकि, कामकाजी दिन होने के कारण फिल्‍म की कमाई में दूसरे दिन 25-30% की कमी जरूर आ सकती है। यानी 'जवान' अब दूसरे दिन शुक्रवार को 45-50 करोड़ रुपये की कमाई करती हुई नजर आ रही है। जबकि वीकेंड में शनिवार और रविवार को कमाई में एक बार फिर उछाल आएगा और यह फिल्‍म चार दिनों के पहले वीकेंड में आसानी से 250 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.