'दहलीज' से 'आश्रम' कैसे पहुंचीं त्रिधा चौधरी, वो इंटीमेट सीन जिससे बंगाली बाला ने मचा दी थी सनसनी

Updated on 22-11-2023 02:57 PM
त्रिधा चौधरी, वो नाम हैं जिन्होंने टीवी से करियर की शुरुआत की और फिर फिल्मों और वेब सीरीज में धूम मचाई। हालांकि फेम उन्हें डिजिटल युग में मिला। 22 नवंबर 1993 में जन्मी त्रिधा चौधरी ने सनी देओल के भाई बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन देकर सनसनी मचा दी थी। लेकिन क्या आपको उनका वो टीवी सीरियल याद है जिसकी वजह से वह घर घर तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो पाई थीं। चलिए बताते हैं त्रिधा चौधरी के बर्थडे पर ये रोचक किस्से।

त्रिधा चौधरी कलकत्ता से आती हैं। उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह ब्यूटी विद ब्रेन हैं। वह माइक्रो बायोलॉजिस्ट हैं। लेकिन उन्होंने उस करियर को छोड़ एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर संवारा।

कब करेंगी शादी

'आश्रम' फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी अभी कुंवारी हैं। एक वक्त था जब उनका नाम एक्टर आकाश चटर्जी से जुड़ा था लेकिन कभी उन्होंने लवलाइफ पर खुलकर बात नहीं की।लेकिन इस दिवाली उन्होंने ये जरूर कहा था कि वह अगले साल तक शादी कर लेंगी। वह तभी अपने दूल्हेराजा के बारे में बात करेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि वह गुरुद्वारे में सिंपल अंदाज से शादी करेंगी।

वो सीरियल, जिससे पहचान बनाई

बात है साल 2013 की जब त्रिधा चौधरी को बंगाली फिल्म में काम करने का मौका मिला। हालांकि तीन साल एक्ट्रेस को लग गए अच्छे प्रोजेक्ट पाने में। लेकिन कुछ ठीक काम नहीं मिला तो त्रिधा ने टीवी का रुख किया और उन्होंने साल 2016 में आए 'दहलीज' सीरियल में काम किया। हालांकि उनके लिए ये सीरियल सफल साबित हुआ।

दिए थे 24 साल बड़े एक्टर संग इंटीमेट सीन

इस सीरियल के बाद उन्होंने चंद बंगाली फिल्मों और साउथ की फिल्मों में काम किया। लेकिन धूम उन्होंने मचाई बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' से। जहां उन्होंने बबीता भाभी का किरदार निभाया था। उनके 24 साल बड़े बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन्स भी थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.