एक्स वाइफ सुजैन संग बेटे के स्कूल पहुंचे ऋतिक रोशन, ग्रैजुएशन सेरिमनी पर गेंदे के फूलों की माला से हुआ स्वागत
Updated on
27-05-2024 06:28 PM
इस वक्त ऋतिक रोशन के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिसमें दोनों अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। मौका था उनके बेटे रेहान रोशन की ग्रैजुएशन सेरिमनी का, जिसका वीडियो सुजैन ने शेयर किया है।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है, लेकिन जब भी बात बच्चों की होती है, दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। इस वक्त ऋतिक और सुजैन के बेटे रेहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जो उनके स्कूल से ग्रैजुएशन सेरिमनी का है। इस वीडियो में रेहान के गले में गेंदा के फूलों का बड़ा सा हार नजर आ रहा है जो उसके छोटे भाई ने ही पहनाया है। बेटे के साथ ऋतिक और सुजैन प्राउड पैरेंट की तरह पोज़ देते दिख रहे हैं।
मां सुजैन ने वीडियो पोस्ट कर दी बेटे को दी बधाई
दोनों अपने बेटे को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सुजैन ने एक वीडियो पोस्ट किया है और लिखा है, 'हम कहां बढ़ रहे हैं कोई नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अपने रास्ते पर हूं। बधाई हो मेरे बेटे, तुम मेरी ताकत का जरिया हो, मैं हर दिन तुमसे सीखती हूं, तुम्हारी मां होने पर मुझे गर्व है रेहान। ये तुम्हारे जीवन के सबसे अच्छे दिनों की शुरुआत है।'
केक पर बेटे के लिए लिखी गई ये बातें
वीडियो के अंत में केक की झलक है, जिसपर लिखा था- डार्लिंग बधाई हो, ये तुम्हारे जीवन का सबसे अच्छा साल है, तुम पर गर्व है!
रिदान ने पहनाया था भाई को माला
इस वीडियो में ग्रैजुएशन सेरिमनी वाले कैप, ग्रीन और वाइट कोट में मंच की तरफ बढ़ते रेहान को उनका छोटा भाई रिदान फूलों की माला पहनाता दिख रहा है और इसके बाद वहां मौजूद फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें भी लेते हैं।
अर्सलान गोनी से लेकर रवीना टंडन ने दी बधाई
इस पोस्ट पर फरहान अख्तर, अर्सलान गोनी, रवीना टंडन, राकेश रोशन जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ ने इस पोस्ट पर कॉमेंट किए हैं और बेटे के लिए ऋतिक और सुजैन को बधाई दी है। बता दें कि तलाक के बाद जहां सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रहे हैं वहीं ऋतिक रोशन सबा अजाद के प्यार में पड़े हैं। दोनों खुलकर अपने-अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं और चारों की आपस में बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…