'जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान', धर्मेंद्र और सोनू सूद का नूंह हिंसा को देख पसीजा दिल

Updated on 02-08-2023 02:04 PM

हरियाणा के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगह तक पहुंच चुकी है। कई बसें जला दी गई हैं तो कई दुकानें फूंक दी गई हैं। हाल तो ये है कि स्कूल से लेकर दफ्तक तक बंद करने पढ़ गए हैं। हरियाणा नूंह हिंसा का असर दिल्ली के ऑर्डर वाले क्षेत्रों पर भी पड़ा है। अब इस दर्दनाक घटना पर धर्मेंद्र से लेकर सोनू सूद जैसे सितारों ने भी रिएक्ट किया है।

धर्मेंद्र और सोनू सूद ने ट्विटर यानी X पर हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी बात के जरिए लोगों को समझाने की कोशिश भी की। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये कहर क्यों, किस लिए? बक्श दे मालिक, अब तो बक्श दे। अब बर्दाश्त नहीं होता है।'
 

नूंह हिंसा पर धर्मेंद्र क्या बोले

धर्मेंद्र ने एक अन्य ट्वीट में भी नूंह उपद्रव पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'अपने वतन में तेरी दुनिया में मुझे अमन सुकून भाईचारा चाहिए।' वहीं सोनू सूद ने लिखा, 'न किसी का घर जला, न किसी की दुकान, बस जल रही थीं इंसानियत, देख रहा इंसान।'

मेवात हिंसा पर सोनू सूद ने लोगों को समझाया

सोनू सूद और धर्मेंद्र दोनों ने ही नूंह से शुरू सांप्रदायिक झड़प में लोगों को अपने अपने तरीके से समझाने की कोशिश की है। नूंह में हिंसा के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब तक इस घटना में 44 FIR दर्ज की जा चुकी हैं तो 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
 

नूंह हिंसा कारण: कैसे और क्यों शुरू हुई हिंसा

Nuh Violence Reason: दिल्ली से डेढ़ घंटे की दूरी पर नूंह के मेवात में इस समय हालात ठीक नहीं है। यहीं से इन घटनाओं की शुरुआत हुई। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवा यात्रा निकाल रहे थे। तभी उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी यात्रा पर पथराव हुआ। देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव बढ़ने लगा। उपद्रवियों ने खूब नुकसान मचाना शुरू कर दिया।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.