"मैं ज़िंदगी के रहस्यमयी चमत्कारों में विश्वास रखता हूं": रणदीप आर राय ,'बड़े अच्छे लगते हैं 2'

Updated on 22-02-2023 09:15 PM

भोपाल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद पसंद किए जाने वाले शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ने हाल ही में 20 साल का लीप लिया हैजिसके बाद यह शो अपनी नाटकीय कहानी और यंग स्टार कास्ट के साथ दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रहा है। इसकी कहानी नए ज़माने के रिश्तों में एकतरफा प्यार पर एक नया नज़रिया दिखा रही हैजिसमें समाज की ऊंच-नीच और खुद को अपनाए जाने के संघर्ष जैसे जाने-पहचाने मुद्दे शामिल हैं। जाने-माने टेलीविजन एक्टर रणदीप आर राय ने इस शो में एक शांत स्वभाव के भरोसेमंद किरदार राघव के शानदार चित्रण के साथ अपनी एक्टिंग कर लोहा मनवा लिया है। हालांकि इस रोल को हासिल करने का उनका सफर यकीनन आसान नहीं था। इस शो में लीड रोल निभा रहे रणदीप ने दरअसल इसके पहले सीज़न के लिए भी ऑडिशन दिया थाजिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

इस बारे में बताते हुए रणदीप कहते हैं, "मैं हमेशा से एक एक्टर बनना चाहता था और मैंने 'बड़े अच्छे लगते हैं सीज़न 1' के दौरान पीहू के प्रेमी के रोल के लिए ऑडिशन भी दिया थालेकिन बदकिस्मती से यह कारगर नहीं हुआ। लेकिन मैं ज़िंदगी के रहस्यमयी चमत्कारों में विश्वास रखता हूं। और अब मुझे राम और प्रिया की एक बेटी के प्रेमी का रोल निभाने के लिए चुना गया है। यहां मेरी मेहनत रंग लाई और अब मैं इस शो के दूसरे सीज़न में लीड रोल निभा रहा हूं।"

अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए रणदीप आगे कहते हैं, "मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं कि 9 साल के बाद चीजें काम कर गईं और मैं इस लेजेंडरी शो का हिस्सा बना। राघव ऐसा किरदार हैजो परिस्थितियों से विचलित नहीं होतालेकिन उसके अंदर खुद को और अपनी अहमियत साबित करने की ललक है और उसकी यही खूबी मुझे उससे जोड़ती है। मैं मानता हूं कि बड़े अच्छे लगते हैं की विरासत का हिस्सा बनना और राघव का रोल निभाना मेरी किस्मत में ही था।"

देखिए बड़े अच्छे लगते हैं 2, हर सोमवार से शुक्रवार रात बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.