गर्लफ्रेंड तो दूर मेरा कोई दोस्त तक नहीं था:ऋतिक रोशन ने बयां किया दर्द, कहा- मेरे हकलाने का मजाक बनाते थे दोस्त

Updated on 13-12-2022 06:28 PM

ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि एक समय था जब वो फिजिकल और मेंटल कंडीशन से जूझते रहते थे। ऋतिक का कहना है कि बचपन में वो काफी ज्यादा हकलाते थे जिसकी वजह से उन्हें स्कूल में काफी ज्यादा तंग किया जाता था। ऋतिक का कहना है कि गर्लफ्रेंड तो दूर उनका कोई दोस्त तक नहीं था। ऋतिक के मुताबिक वो समय उनके लिए इतना खराब था कि वो अकेले में बैठ कर घंटो रोते रहते थे। हालांकि ऋतिक ने समय के साथ अपने अंदर कॉन्फिडेंस डेवलप किया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया।

अकेले बैठकर घंटो रोते रहते थे ऋतिक

ऋतिक रोशन अपने एक्टिंग और डान्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर लोगों में की जाती है लेकिन एक समय था जब वो फिजिकली काफी ज्यादा कमजोर हुआ करते थे। इन्हीं सब बातों को याद करते हुए ऋतिक ने एक इंटरव्यू में कहा- 'बचपन में मैं काफी ज्यादा हकलाता था जिसकी वजह से मेरे साथ पढ़ने वाले लड़के मुझे चिढ़ाते थे और तंग करते थे। मैं घर आकर सिर्फ रोता रहता था। वो समय मेरे लिए काफी ज्यादा दर्दनाक था। उस टाइम मेरी गर्लफ्रेंड तो दूर कोई अच्छा दोस्त तक नहीं था।'

डाक्टर्स ने बोल दिया था कि मैं कभी एक्टर नहीं बन सकता

ऋतिक ने इसके अलावा ये भी बताया कि वो कैसे इन दिक्कतों को झेल कर आगे बढ़े और अपने आप को एक एक्टर के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा - 'मेरी रीढ की हड्डी में दिक्कत थी जिसकी वजह से मैं डांस नहीं कर सकता था। डाक्टर्स ने मुझसे कह दिया था मैं कभी एक्टर नहीं बन सकता।

मैं महीनों तक डिप्रेशन में रहा लेकिन कुछ समय बाद मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काम करना शुरू किया और समय के साथ अपने आप को बदल पाया।'

दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में आएंगे नजर

ऋतिक रोशन के रिसेंट प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो एक्शन-डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले सिद्धार्थ के डायरेक्शन तले बनी फिल्म वार में ऋतिक बतौर लीड एक्टर नजर आए थे।

रिलेशनशिप को लेकर आजकल सुर्खियों में ऋतिक

ऋतिक काफी समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट भी किया जाता है। हाल ही में खबर आई थी ऋतिक,सबा के साथ एक ही फ्लैट में शिफ्ट होने जा रहे हैं लेकिन बाद में दोनों ने इन खबरों का बेबुनियाद बता दिया था। ऋतिक ने इससे पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से 2000 में शादी की थी। 2014 में दोनों अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे भी हैं। ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.