'फिर से वजन बढ़ा लिया', मसाज वाली का ताना सुनकर पति के सामने खूब रोई थीं विद्या बालन, सुनाई आपबीती

Updated on 15-09-2023 02:29 PM

एक समय था जब विद्या बालन अपनी बॉडी को लेकर थोड़ा नेगेटिव थीं और स्लिम दिखने की कोशिश करती थीं। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी बॉडी को स्वीकारा, बल्कि हमेशा ही बॉडी पॉजिटिविटी पर बात करती नजर आती हैं। एक समय था जब विद्या बालन को उनके बढ़े वजन और मोटापे के कारण भी खूब ताने सुनने पड़ते थे। लोग फब्तियां कसते थे। हाल ही विद्या बालन ने इस बारे में बात की, और बताया कि कैसे एक मसाज वाली ने उनके मोटापे को लेकर ताना मार दिया था। इस पर विद्या बालन रोने लगी थीं।

Vidya Balan ने लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho को दिए इंटरव्यू में बॉडी नेगेटिविटी पर बात की, और बताया कि वह इससे कैसे उबरने की कोशिश करती हैं। साथ ही हाल ही हुआ एक किस्सा बताया, जब मसाज वाली ने बढ़े वजन पर सवाल पूछ लिया।


मसाज वाली ने बोला- फिर से वेट बढ़ा लिया क्या?

विद्या बालन बोलीं, 'मैं बॉडी मसाज करवा रही थी। और मसाज वाली ने मुझसे कहा कि अरे फिर से वेट पुट ऑन कर लिया क्या? पहली बात तो ये कि यह बहुत ही निजी स्पेस है। मैंने बॉडी मसाज के लिए उस मसाज वाली पर विश्वास किया था। मैं यहां बैठने और अपनी बॉडी को जज करने के लिए नहीं आई। मैं यहां इसलिए आई हूं, ताकि मसाज से मुझे आराम मिले। मुझे बेहतर महसूस हो।'


भड़क गईं विद्या, यूं की थी बोलती बंद

विद्या बालन ने आगे बताया कि उन्होंने तुरंत ही उस मसाल वाली को हिदायत दी कि वह उनकी बॉडी पर कमेंट न करे। एक्ट्रेस रोने लगी थीं। उन्होंने कहा, 'मैंने उससे कहा कि मेरी बॉडी के बारे में कमेंट मत कीजिए। मुझे अच्छा नहीं लगता। आखिर उस लेडी को यह हक किसने दिया कि वो मेरे बारे में कुछ ऐसा कहे?'

पति के सामने रोने लगी थीं विद्या बालन

इस घटना से विद्या बालन इतनी बुरी तरह प्रभावित हुई थीं कि जब पति सिद्धार्थ रॉय कपूर से मिलीं तो रोने लगी थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस औरत को ऐसा कहने की क्या जरूरत थी? इतना बेरहम होने की क्या जरूरत थी? मैं इस मसाज का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, क्योंकि पूरा हफ्ता बहुत बिजी निकला था। मैं थक गई थी। लेकिन पहले 10 मिनट में ही यह हो गया।


नेगेटिविटी और ट्रोल्स से ऐसे करती हैं बचाव

विद्या बालन ने कहा कि वक्त के साथ वह खुद को इस नेगेटिविटी से बचाना सीख गई हैं। मसलन, वह सोशल मीडिया पर कमेंट्स नहीं पढ़तीं। कुछ समय के लिए तो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कमेंट्स को डिसेबल कर दिया था। इसके अलावा विद्या बालन असल जिंदगी में उन लोगों से बचकर रहती हैं, जो उन्हें असहज महसूस कराते हैं। जो भी व्यक्ति विद्या बालन को नीचा दिखाने की कोशिश करता है, एक्ट्रेस उससे दूरी बनाकर चलती हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.