"मैं यह सोचकर डांस करती थी, जैसे मैं किंग ऑफ रोमांस के साथ डांस कर रही हूं": नीति टेलर,'बड़े अच्छे लगते हैं 2'

Updated on 21-02-2023 12:34 AM

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बेहद पसंद किया जाने वाला शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' नए जमाने के रिश्तों में एकतरफा प्यार की उलझनओं को सामने ला रहा है। इस शो में आए 20 साल लीप के बाद इसमें प्राची कपूर (नीति टेलर)राघव (रणदीप आर. राय)पीहू कपूर (पूजा बनर्जी) और अंगद (लीनेश मट्टू) जैसे किरदारों को पेश किया गया हैऔर स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री और जुगलबंदी को खूब पसंद किया जा रहा है।

वर्तमान ट्रैक में राम और प्रिया की सबसे छोटी बेटी प्राची 1994 की फिल्म 'कभी हां कभी नाके क्लासिक गाने 'ऐ काश के हमपर डांस करती नजर आईं। इस गाने का चुनाव शो की कहानी के साथ बखूबी काम कर गयाजिसमें राघव प्राची के लिए तड़पता हैऔर राघव की बर्थडे पार्टी में प्राची जोश के साथ डांस करती है।

इस सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए नीति टेलर बताती हैं, "मैं बॉलीवुड की बड़ी फैन हूंइसलिए मैं एक्टर्ससॉंग्स और मूवीज़ से जुड़े बहुत-से किस्से जानती हूं। इत्तेफाक से 'कभी हां कभी ना' 1994 में फरवरी में ही रिलीज़ हुई थी और हमने भी इसके आइकॉनिक गाने 'ऐ काश के हमपर फरवरी यानी प्यार के महीने में ही डांस किया। मुझे याद है जब यह गाना टेलीविजन पर आता थातब मैं शाहरुख को देखती थी और मैं यह सोचकर डांस करती थी जैसे मैं किंग ऑफ रोमांस के साथ डांस कर रही हूं। ऐसे में इस एपिसोड के लिए इस गाने पर डांस करके मैं बचपन के दिनों में वापस लौट गई और मुझे वही मासूमियत महसूस हुईजिस मासूमियत के साथ मैं यह धुन सुनती थीजिसमें शाहरुख का किरदार सुनील ऐना के लिए तरसता है।

देखिए 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', हर सोमवार से शुक्रवार रात बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.