मैं लगाना चाहता हूं शादियों की सेंचुरी... बच्चियों से निकाह करने वाला पाकिस्तान का 'सबसे अय्याश' शख्स

Updated on 18-02-2023 07:00 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक बुजुर्ग का सपना शादियों की 'सेंचुरी' लगाना है। उसका कहना है कि वह 100 शादियां करना चाहता है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए वह अब तक कई शादियां कर भी चुका है। शख्स 22 महिलाओं से शादी कर उन्हें तलाक दे चुका है और सभी से उसे एक-एक बच्चा है। कुल मिलाकर वह 22 बच्चों का पिता है। 'पाकिस्तान अनटोल्ड' के एक वीडियो में वह अपनी पत्नियों के बारे में बताता नजर आ रहा है। इस वीडियो में उसके साथ उसकी चार 'नई पत्नियां' भी देखी जा सकती हैं जो अभी बच्चियां हैं। उसने बताया कि वह इन चारों को भी छोड़ देगा। एक बच्ची बताती है कि उसने यह शादी इसलिए की क्योंकि उसकी मां चाहती थीं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्टर से बातचीत में पाकिस्तानी शख्स बताता है कि उसके 22 बच्चे हैं और अब तक वह 22 पत्नियों को तलाक दे चुका है। वीडियो के अनुसार उसने हाल ही में चार बच्चियों के साथ शादी की है और वह कहता है कि 'आने वाले समय में इनके भी बच्चे होंगे'। 60 साल के शख्स ने बताया कि पिछली 22 पत्नियों को उसी ने तलाक दिया है। बदले में उसने हर पत्नी को एक-एक घर और खर्चा दिया है। उन सभी पूर्व पत्नियों का एक-एक बच्चा है। रिपोर्टर ने जब पूछा कि क्या आपको यह करना ठीक लगता है? उसका जवाब काफी हैरान करने वाला था।

'100 शादियों का है सपना'

शख्स ने कहा, 'यह मेरा शौक है, मैं 100 शादियां करना चाहता हूं।' उसके मुताबिक यह इस्लामिक नियमों के हिसाब से भी गलत नहीं है। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आप बच्चे पैदा होने के बाद अपनी 22 पूर्व पत्नियों की तरह इन बच्चियों को भी तलाक दे देंगे? उसने हामी भरते हुए बताया कि इसके लिए ये बच्चियां और इनकी मांएं भी मान गई हैं। उसने कहा, 'मैं जिससे भी शादी करता हूं, उसका हक नहीं मारता। वे पहले राजी होती हैं कि मैं उनके साथ इतने समय तक रहूंगा और फिर छोड़ दूंगा। इसमें कोई बुराई नहीं हैं।'

पाकिस्तान का 'सबसे बड़ा परिवार'

पिछले साल पाकिस्तान में अब्दुल मजीद नाम के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसकी छह पत्नियां थीं और 54 बच्चे थे। अब्दुल का परिवार 'पाकिस्तान के सबसे बड़े परिवारों' में से एक था। इतना बड़ा परिवार ही उनकी गरीबी का कारण बना। अब्दुल ट्रक ड्राइवर थे लेकिन इससे उनका घर नहीं चलता था। 75 साल के अब्दुल अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए मौत से पांच दिन पहले भी ट्रक चला रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.