'मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में...', 'एनिमल' में बॉबी देओल संग रेप सीन पर मानसी तक्षक ने तोड़ी चुप्‍पी

Updated on 09-12-2023 02:49 PM
संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर की अहम भूमिकाओं वाली यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है। हालांकि, इसने अपने इंटीमेट और हिंसक भरे सीन्स के द्वारा काफी विवाद भी पैदा किया है। इसमें एक ऐसा ही एक सीन है, जब बॉबी देओल के किरदार अबरार हक ने अपनी तीसरी शादी के बाद अपनी पहली दो पत्नियों पर हाथ उठाया था। फिल्म में उनकी तीसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली मानसी तक्षक ने हाल ही में इस सीन के बारे में बात की।

जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए मानसी ने कहा, 'निश्चित रूप से यह चौंकाने वाला है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि उनकी शादी का सीन इस तरह खत्म होगा। जब शादी का सीक्वेंस शुरू होता है तो अगर आप गौर से देखेंगे तो जिस तरह से उसका सेटअप बनाया गया था, वह बेहद खूबसूरत था। जो म्यूजिक बज रहा है, वो भी बहुत ही प्यारा है और जैसे ही वह खत्म होता हो तो आप कुछ खतरनाक होते हुए देखते हैं। जो दर्शकों को यह बताने के लिए था कि एक जानवर आ रहा है; अगर आपने सोचा कि रणबीर इस तरह के हैं, तो आप खलनायक से बदतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। यह बॉबी सर के कैरेक्टर को स्थापित करने और दर्शकों को यह दिखाने का एक एकदम सही तरीका था कि हम किस वास्तविक जानवर के बारे में बात कर रहे हैं।' मानसी ने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में ऐसा कभी हो!'

सीन्स की आलोचना पर मानसी तक्षक

फिल्म और सीन्स की आलोचना के बारे में बोलते हुए, मानसी ने कहा, 'अगर आप उससे पहले का सीन देखते हैं, जो कि शादी का था। उसमें आप उस तरह की केमिस्ट्री देखते हैं जो हमारे बीच है, आंखों से कॉन्टैक्ट होता है, जिसमें पीछे की कहानी बताता है कि अपने बीच के मतभेदों, अपनी उम्र, अपने अलग करियर के बावजूद, वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, और इसीलिए वे शादी कर रहे हैं।

'एनिमल' में नहीं था रेप सीन

मानसी ने बताया कि बॉबी देओल को उम्मीद नहीं थी कि शादी में उनके भाई की मौत की खबर आएगी, जो कैरेक्टर को एक ऐसे जोन में डाल देता है, जहां वह सीधे सोच भी नहीं सकता है। 'इसके बाद अबरार उस जोन में चला जाता है, और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए, वह अपनी पत्नियों के पास आता है। मुझे नहीं लगता कि इसका उद्देश्य किसी प्रकार का हमला करना था। मैंने इसे सेट पर या स्क्रिप्ट में महसूस नहीं किया। ऐसी बात नहीं थी। यह सिर्फ दो लोगों के बीच का रिश्ता था जो इस तरह आगे बढ़ा। यह रेप सीन नहीं था।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.