पलक तिवारी की अदाओं पर फिदा हुए इब्राहिम अली खान, अमृता सिंह के बेटे ने तस्वीर देख कह दी दिल की बात
Updated on
28-06-2024 03:09 PM
सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बीच लंबे समय से कोई खिचड़ी पक रही है लेकिन कुछ भी शीशे की तरह साफ नहीं हो पा रहा है। इन दोनों के अफेयर की चर्चा है और इसी कारण ये सुर्खियों में अक्सर छाए रहते हैं। इन्हें कई बार तो साथ में देखा भी गया है। अब पलक की फोटो पर इब्राहिम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे इंटरनेट पर हल्ला मच गया है।
दरअसल, पलक तिवारी ने 27 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें वह हरे और ग्रे कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। कभी वह बालकनी पर बैठी हुई दिख रही हैं तो कभी उस पर हाथ से टेक लगाए टुकुर-टुकुर निहारते हुए दिख रही हैं। वह वादियों में खोई हुई दिख रही हैं। अब इसी पोस्ट पर इब्राहिम अली खान ने रिएक्ट किया है।
पलक की फोटो पर इब्राहिम का रिएक्शन
पलक तिवारी इस फोटो में मौसम का आनंद ले रही हैं। वह छत पर खड़ी हैं। कैप्शन दिया है, 'मेरा USPA मॉनसून।' अब इसी फोटो पर इब्राहिम अली खान ने लाइक बटन दबाया और कमेंट में लिखा, 'अच्छी लग रही हो।' उन्होंने एक स्टीकर के जरिए अपनी भावना को जाहिर किया। इनके रिएक्शन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
साथ में दिखे पलक और इब्राहिम
हाल ही में पलक और इब्राहिम को सैफ अली खान के लाडले के घर से निकलते हुए देखा गया था। दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने थे। इसके पहले पलक को अमृता सिंह-सारा अली खान के साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। इस दौरान इब्राहिम भी थे। कहा जा रहा था कि ये सभी साथ घूमने गए थे। हालांकि सच क्या ये तो वो लोग ही जाने।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…