आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया

Updated on 24-03-2022 07:31 PM

क्राइस्टचर्च कैथरीन ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन की शानदार गेंदबाजी के बाद डेनिएल व्याट के शानदार अर्धशतक   76 रनों की सहायता से इंग्लैंड ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में पाकिस्तान को आसानी से 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं पर पाक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है।

 इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पायी और 41.3 ओवरों में ही 105 रन बनाकर आउट हो गयी। सबसे अधिक 32 रन सिदरा अमीन ने बनाये। वहीं अन्य बल्लेबाज असफल रहीं।

इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ने 17 रन देकर तीन जबकि सोफी ने भी 18 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 106 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने अनुभवी बल्लेबाज व्याट की पारी से 19.2 ओवरों में ही एक विकेट पर 107 रन बना कर हासिल कर लिया। 

व्याट ने 11 चौकों की मदद से 68 गेंदों पर 76 रन बनाये , वहीं कप्तान हीथर नाइट ने 24 रनों का योगदान दिया। इस बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड की टीम दो अंक हासिल कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है। उसके छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ ही छह अंक हो गये हैं। दूसरी ओर पाक टीम छह में से पांच मैच हारने के कारण दो अंकों के साथ सबसे निचले क्रम पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.