टूटा है दिल तो मरहम लगाएगी सरकार, इस देश ने ब्रेकअप से बचाने के लिए जारी किया करोड़ों का फंड

Updated on 24-03-2023 07:07 PM
वेलिंगटन: ब्रेकअप एक ऐसी चीज है, जिससे हर कोई डरता है। रिश्ता चाहें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हो या फिर पति-पत्नी का। कम उम्र के युवाओं में ब्रेकअप को लेकर काफी ज्यादा डिप्रेशन देखने को मिलता है। कई बार तो डिप्रेशन इतना बढ़ जाता है कि बच्चे सुसाइड तक कर लेते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की सरकार ने अपने देश के किशोर बच्चों को ब्रेकअप से उबारने के लिए करोड़ों के फंड का ऐलान किया है। इस फंड को लव बेटर कैंपेन के तहत खर्च किया जाएगा। इसके जरिए कम उम्र के युवाओं की ब्रेकअप के बाद मदद की जाएगी। इसके जरिए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा, रिश्तों में नुकसान को कम करने में मदद और डिप्रेशन से उबरने के तरीकों को सिखाया जाएगा।

न्यूजीलैंड में लव बेटर कैंपेन लॉन्च


न्यूजीलैंड के सामाजिक विकास मंत्रालय ने बुधवार को लव बेटर कैंपेन लॉन्च किया है। इसके जरिए तीन साल में 4 मिलियन डॉलर का बजट खर्च किया जाएगा। भारतीय रुपये में यह राशि लगभग 33 करोड़ के आसपास है। इस कैंपेन को न्यूजीलैंड के युवा संचालित करेंगे। हालांकि, उन्हें फंडिंग सरकार के सामाजिक विकास मंत्रालय से प्राप्त होगी। न्यूजीलैंड की सरकार का कहना है कि देश में युवाओं में ब्रेकअप एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। सरकार ने इसे एक प्रमुख मुद्दे के रूप में पहचाना है। ऐसे में इसके निदान के लिए कुछ फंड जारी किया जा रहा है।

सरकार ने बताया- ब्रेकअप से बिगड़ रहे युवा


न्यूजीलैंड की सामाजिक विकास और रोजगार मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने कहा कि देश के 1200 से अधिक युवाओं ने बताया कि उन्हें ब्रेकअप के शुरुआती अनुभवों से निपटने के लिए सहयोग और समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने देश में ब्रेकअप को एक आम चुनौती के रूप में पहचाना है। इस कैंपन के लिए एक प्रचार वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें लिखा है कि 'Breakups suck'। इस वीडियो में न्यूजीलैंड के युवाओं को दिखाया गया है, जो अपने एक्स को ब्लॉक करने और अपने पिछले रिश्तों से आगे बढ़ने की जरूरतों के बारे में बात करती हैं।

कैसे की जाएगी दिल टूटने वाले युवाओं की मदद


इस कैंपन की टैगलाइन "ओन द फील्स" रखी गई है। इसमें ब्रेकअप से जूझ रहे युवाों के लिए एक डेडिकेटेड फोन, टेक्स्ट या ईमेल हेल्पलाइन शामिल हैं। इसे यूथलाइन नाम के युवाओं का एक ग्रुप चलाएगा। इस हेल्पलाइन के जरिए 12 से 24 साल तक के युवाओं को ब्रेकअप से उबरने में मदद की जाएगी। इसी हेल्पलाइन को चलाने के लिए सरकार ने 32 करोड़ रुपये का फंड घोषित किया है। मंत्री राधाकृष्णन ने एक बयान में कहा है कि यह दूसरों की अपनी ताकत, अपने आत्मा की आवाज और खुद को मजबूत दिखाने के लिए एक प्रमाणिक तरीका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.