राफेल लिया तो पिनाका देने को तैयार... क्या फ्रांस की सेना में शामिल होगा हमारा मिसाइल सिस्टम?

Updated on 13-02-2025 03:38 PM
नई दिल्ली: भारत और फ्रांस आपसी रक्षा समझौतों की दिशा में मील का एक नया पत्थर पार करने वाले हैं। संभव है कि भारत का पिनाका मिसाइल सिस्टम फ्रांस की सेना में शामिल हो। अभी फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमान भारतीय सेना की ताकत को पंख दे रहे हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे पर दोनों देशों ने अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा तकनीकों में सहयोग के लिए एक अनुसंधान एवं विकास स्ट्रक्चर (R&D Structure) जल्द शुरू करने पर सहमति जताई। यह ढांचा फ्रांस की सरकारी एजेंसी डीजीए और भारत के डीआरडीओ के बीच होगा।

डिफेंस टेक्नॉलजी पर बढ़ते कदम


मोदी के फ्रांस दौरे के तीसरे दिन मार्सिले में मोदी-मैक्रों शिखर सम्मेलन के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसके अनुसार दोनों नेताओं ने फ्रांस के राष्ट्रीय एयरोस्पेस अध्ययन और अनुसंधान कार्यालय (ONERA) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बीच चल रही बातचीत का स्वागत किया। ये बातचीत आरएंडडी पार्टनरशिप के लिए तकनीकों की पहचान करने के लिए हो रही है। साधारण शब्दों में कहें तो दोनों देश मिलकर नई रक्षा तकनीक बनाने पर काम करेंगे।


फ्रांस की सेना में शामिल होगी भारत की पिनाका?


मोदी ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MBLR) को फ्रांसीसी सेना को दिखाने का न्योता दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर फ्रांस इसे खरीदता है तो यह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में एक और मील का पत्थर साबित होगा। भारत में बनी पिनाका अगर फ्रांस की सेना में शामिल हो जाए तो सच में यह बड़ी बात होगी।

भारत-फ्रांस के बीच 10 समझौते


भारत-फ्रांस ने 10 घोषणाएं और समझौता ज्ञापन (MoU) की घोषणा की। इनमें उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टर और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर पर साझेदारी स्थापित करने की घोषणा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए त्रिपक्षीय विकास सहयोग पर संयुक्त घोषणा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारत-फ्रांस घोषणा शामिल है। मतलब, दोनों देश परमाणु ऊर्जा, क्षेत्रीय विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे।

एआई पर दोनों देशों के एक मिजाज


AI पर द्विपक्षीय दस्तावेज के अनुसार, दोनों देश यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि एआई के इस्तेमाल के नियम और मानक लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाएं और मानव विकास और साझा हित के लिए इसकी क्षमता का उपयोग करें। यानी AI का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए हो, न कि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए। मोदी और मैक्रों ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। मतलब, दोनों देश नए-नए आविष्कार करने में एक-दूसरे की मदद करेंगे।

पुरानी दोस्ती आई याद


बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के हिस्से के रूप में फ्रांस और भारत के बीच गहरे और लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को याद किया। उन्होंने 2024 में तय महत्वाकांक्षी रक्षा औद्योगिक रोडमैप के अनुरूप हवाई और समुद्री संपत्तियों में निरंतर सहयोग का स्वागत किया। यानी दोनों देशों की सेनाएं मिलकर काम करेंगी और नए हथियार भी बनाएंगी।

दोनों ने भारत में फ्रांसीसी-डिजाइन वाली P75 स्कोर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण में प्रगति की सराहना की। इसमें स्वदेशीकरण भी शामिल है, खासकर डीआरडीओ से विकसित एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) को इन पनडुब्बियों में जोड़ने जैसे काम। अपनी पनडुब्बियां बनाने की तरफ भारत का यह बड़ा कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 February 2025
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर 'विनाशकारी' व्यापार नीति अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो…
 19 February 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दिल्ली दफ्तर 'केशव कुंज' की नई बिल्डिंग का आज इनॉगरेशन होगा। RSS प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले शाम 4 बजे नए ऑफिस में…
 19 February 2025
सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बने कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होनी थी, लेकिन उस…
 19 February 2025
1988 बैच के IAS अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को देश के 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) का पद संभाला। नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वे पहले CEC…
 19 February 2025
ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) कैंपस में प्रदर्शनकारी स्टूडेंट के साथ गलत व्यवहार पर स्टाफ और यूनिवर्सिटी ने माफी मांग ली है। यह प्रदर्शन यूनिवर्सिटी की एक…
 19 February 2025
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन (बीजेपी-एनसीपी-शिवसेना) में…
 18 February 2025
महाकुंभ में अब तक 54.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। समापन में 9 दिन बाकी हैं, लेकिन भीड़ थम नहीं रही। प्रयाग के स्थानीय लोगों का भी सामना पहली…
 18 February 2025
1988 बैच के IAS अधिकारी और मौजूदा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है। वे आज यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा CEC राजीव कुमार…
 18 February 2025
1984 सिख दंगा के एक केस में सज्जन कुमार को आज दिल्ली की राउज एवेन्ययू कोर्ट में सजा सुनाई जानी थी, जो टाल दी गई। यह मामला दिल्ली के सरस्वती…
Advt.