महिलाओं को नहीं पहनाया हिजाब तो कपड़े उतार कर सड़कों पर आ जाएंगी... ईरानी मौलवी ने ये क्या कह दिया

Updated on 14-02-2023 06:27 PM
तेहरान : ईरान में पिछले साल से हिजाब विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। 'गलत तरीके से हिजाब' पहनने के चलते गिरफ्तार की गई एक महिला की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे मुल्क में दंगे हो रहे हैं। अब तक इसमें कई लोग मारे जा चुके हैं। महिलाएं विरोध दर्ज कराने के लिए हिजाब जला रही हैं और अपने बाल काट रही हैं। इस बीच ईरान के एक मौलवी ने प्रशासन से मांग की है कि वे हर महिला का हिजाब पहनना सुनिश्चित करें, इससे पहले वे गर्मियों में 'बिना कपड़ों के' घूमने लगें।
ऐसी अजीबोगरीब मांग करने वाले मौलवी का नाम मोहम्मद नबी मूसाविफर्ड है। उसका कहना है कि सरकार को हिजाब कानून को लागू करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार मौलवी ने कहा, 'हमें अपने धार्मिक मूल्यों का संरक्षण करना होगा, भले इसके लिए हमें कई बार अदालत जाना पड़े। मौलवी ने कहा कि लोगों और समाज सेवा करने वालों को बिना हिजाब वाले लोगों के लिए काम नहीं करना चाहिए।

मौलवी का विवादित बयान

उन्होंने कहा कि लोगों को गलत तरीके से हिजाब पहनने वाली महिलाओं को चेतावनी देनी चाहिए और उदासीन नहीं रहना चाहिए। नहीं तो, वे गर्मियों में बिना कपड़ों के सड़कों पर आ जाएंगी। ईरान में 22 साल की महसा अमीनी की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें 'गलत तरीके से हिजाब पहनने' के लिए गिरफ्तार किया गया था। अमीनी के समर्थन में कई महिलाओं ने अपने हिजाब त्याग दिए हैं और रूढ़िवादी नियमों को खुलकर तोड़ रही हैं।

हिजाब न पहनने की वजह से नहीं हो रही बारिश?

पिछले महीने एक ईरानी इमाम ने देश में बारिश की कमी के लिए हिजाब न पहनने वाली महिलाओं को दोषी ठहराया था, जिसकी वजह से ईरान में जल संकट खड़ा हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर के करीबी मोहम्मद-मेहदी हुसैनी हमदानी ने कहा था कि हिजाब पहनने के नियमों को तोड़कर महिलाओं ने 'देश भर में बारिश की कमी पैदा कर दी है।' इमाम ने कहा कि जो लोग हिजाब नहीं पहनते हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.