बेटा हो तो ऐसा! थलपति विजय ने चेन्नई में मां के लिए बनवाया साईं बाबा का शानदार मंदिर, तस्‍वीर भी आई सामने

Updated on 11-04-2024 02:55 PM
साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का फिल्मी करियर सफल रहा है। अब वो राजनीति की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इसी साल 2 फरवरी को उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने का ऐलान किया था। ये भी बताया कि फैन क्लब ने उनकी पार्टी का नाम 'तमिझागा वेत्री कजगम' (TVK) रखा है। खैर। इन सबके बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो साईं बाबा मंदिर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके अगल-बगल पुजारी भी हैं। ये मंदिर काफी हद तक शिरडी के साईं बाबा मंदिर से मिलता-जुलता लग रहा है, लेकिन रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इस मंदिर का निर्माण उन्होंने खुद करवाया है, वो भी अपनी मां शोभा के लिए।

Thalapathy Vijay इस समय डायरेक्टर वेंकट प्रभु की फिल्म 'The Greatest of All Time' की शूटिंग में बिजी हैं। ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन मूवी है। इसमें मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा और लैला भी अहम रोल में नजर आएंगे। विजय को आखिरी बार लोकेश कनगराज की एक्शन-थ्रिलर 'लियो' में देखा गया था।

विजय की मां रहीं साईं बाबा की भक्त

थलपति विजय ने अपनी मां शोभा के लिए इस साईं बाबा मंदिर को बनवाया है। विजय की मां साईं बाबा की भक्त रहीं। ये मंदिर कहां है और ये तस्वीर कबकी है, इसको लेकर भी जानकारी सामने आई है।

इस लोकेशन पर है मंदिर

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि तमिलनाडु के चेन्नई के वेस्ट पार्ट में स्थित कोराट्टूर में थलपति विजय ने अपनी जमीन पर इस मंदिर का निर्माण करवाया है। कहा जा रहा है कि ये मंदिर इसी साल फरवरी महीने में बनकर तैयार हुआ है और ये तस्वीर भी लेटेस्ट नहीं है, तब की ही है।
फिल्ममेकर पिता एसए चंद्रशेखर और डायरेक्टर-प्लेबैक सिंगर मां शोभा के घर जन्में विजय दो धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। उनके पैरेंट्स ने इंटर रिलीजन मैरिज की थी। पिता कैथोलिक ईसाई फैमिली से और मां हिंदू परिवार से हैं।

इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं विजय

विजय इस समय डायरेक्टर वेंकट प्रभु की फिल्म 'The Greatest of All Time' की शूटिंग में बिजी हैं। ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन मूवी है। इसमें मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा और लैला भी अहम रोल में नजर आएंगे। विजय को आखिरी बार लोकेश कनगराज की एक्शन-थ्रिलर 'लियो' में देखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.