दिल को रखना है स्वस्थ तो हर रोज 11 मिनट करें ये काम, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में बड़ा खुलासा

Updated on 02-03-2023 07:37 PM
लंदन: रोज केवल 11 मिनट या सप्ताह में 75 मिनट टहलने या मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि से हृदय रोग और कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय की अगुवाई में किए गए एक नए शोध में यह कहा गया है। ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन’ में मंगलवार को प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि जल्दी मृत्य के 10 मामलों में से एक को रोका जा सकता है यदि हर कोई ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा अनुशंसित शारीरिक गतिविधि की आधी सलाह पर भी अमल करे।
मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि से हृदय संबंधी रोगों और कैंसर का खतरा घटता है और एनएचएस ने वयस्कों को एक सप्ताह में 75 मिनट मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि करने की सलाह दी है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में मेडिकल रिसर्च काउंसिल (एमआरसी) एपिडेमिओलॉजी यूनिट से जुड़े डॉ. सोरेन ब्राज ने कहा, ‘‘कुछ नहीं करने से बेहतर है कि कुछ शारीरिक गतिविधि में हिस्सा लेना चाहिए। अगर आपको लगता है कि एक सप्ताह में 75 मिनट की शारीरिक गतिविधि कर सकते हैं तो धीरे-धीरे आपको अनुशंसित स्तर तक गतिविधि को बढ़ानी चाहिए।’’

हार्ट की बीमारियां मौत का सबसे बड़ा कारण

दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें हृदय संबंधी रोगों के कारण होती है। वर्ष 2019 में 1.79 करोड़ लोगों की मौत हृदय रोगों से हुई वहीं 2017 में 96 लाख लोगों ने कैंसर से दम तोड़ दिया। अध्ययन के मुताबिक एक सप्ताह में 75 मिनट शारीरिक गतिविधि से हृदय संबंधी रोगों का खतरा 17 प्रतिशत और कैंसर का खतरा सात प्रतिशत तक कम हो जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.