एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने एजाज

Updated on 04-12-2021 10:42 PM

मुंबई न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल एक टेस्ट मैच की एक ही पारी में सभी दस विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज बने हैं। एजाज ने यहां टीम इंडिया की पहली पारी में सभी दस विकेट लिए। एजाज ने जैसे ही भारतीय टीम के मोहम्मद सिराज को आउट किया। उनके दस विकेट पूरे हुए। इससे पहले भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले  और इंग्लैंड के जिम के नाम ही यह उपलब्धि है।

यह तीनों ही स्पिन गेंदबाज हैं। यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने घर के बाहर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले कुंबले और जिम ने अपनी घरेलू धरती पर सभी दस विकेट लिए थे। पटेल की बात करें तो यह उनका ओवरऑल 10वां टेस्ट है। इससे पहले वे एक भी बार पारी में 5 विकेट से अधिक नहीं ले पाये थे। वहीं 59 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा हैं। 68 फर्स्ट क्लास मैच खेलने के बाद भी मुंबई में जन्मे एजाज एक पारी में अधिकतम 6 विकेट ही ले पाये थे पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने नया रिकॉर्ड ही बना दिया। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि इस गेंदबाज का जन्म मुम्बई में ही हुआ था।

वहीं इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम ने सबसे पहले 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में सभी दस विकेट लिए थे। तब उन्होंने 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे।वहीं भारत के पूर्व लेग स्पिनर कुंबले ने साल 1999 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 26.3 ओवर में 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे। एजाज पटेल ने 47.5 ओवर में 119 रन देकर ये 10 विकेट लिए हैं। इसमें उन्होंने 2 खिलाड़ियों को बोल्ड किया जबकि तीन को एलबीडब्ल्यू 5 बल्लेबाज कैच आउट हुए हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.