IMF ने श्रीलंका को दिया बेलआउट पैकेज, ताकता रह गया पाकिस्तान, विक्रमसिंघे बोले- थैंक्यू इंडिया

Updated on 21-03-2023 08:01 PM
कोलंबो: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका को 2.9 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे दी है। श्रीलंका अब तक के गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि श्रीलंका के आर्थिक हालात में सुधार होगा। खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने आईएमएफ के बेलआउट पैकेज में मिलने के बाद भारत और चीन को धन्यवाद दिया है। वहीं, कंगाली की दहलीज पर खड़ा पाकिस्तान अब भी आईएमएफ के कर्ज का इंतजार कर रहा है। चीन से मिले चंदे से पाकिस्तान का आर्थिक संकट थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन उसे पूरी तरह से उबरने के लिए आईएमएफ की मदद की जरूरत है।

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में होगा सुधार


आईएमएएफ के बोर्ड ने पुष्टि की है कि उसने श्रीलंका के लिए कर्ज को मंजूरी दी है। इससे श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए डिजाइन किए गए चार साल के कार्यक्रम की औपचारिक रूप से शुरूआत हो चुकी है। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एक बयान में कहा कि मैं आईएमएफ और अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि हम विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबंधन और हमारे महत्वाकांक्षी सुधार एजेंडे के माध्यम से अर्थव्यवस्था को लंबे समय के लिए पटरी पर लाना चाहते हैं।

अप्रैल 2022 में कंगाल हुआ था श्रीलंका


श्रीलंका अप्रैल 2022 में अपने विदेशी कर्ज की किश्त भरने ने चूक गया था। इसका प्रमुख कारण श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार का खाली होना था। श्रीलंका आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका के 2.2 करोड़ लोग विदेश से आयात होने वाले सामानों की कमी से जूझ रहे हैं। इस कारण श्रीलंका में राजनीतिक उथल-पुथल भी देखने को मिल चुका है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को इस्तीफा देना पड़ा और कई नेताओं के घरों पर हमले किए गए। यहां तक कि वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के घर पर भी हमले हुए।

राजपक्षे ब्रदर्स को देना पड़ा था इस्तीफा


आर्थिक कुप्रबंधन, भोजन, ईंधन और दवाओं की भारी कमी, बढ़ती मुद्रास्फीति पर व्यापक विरोध ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश से भागने और जुलाई में इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। इसी कारण राजपक्षे की जगह रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति बनाना पड़ा। उन्होंने पद संभालते ही आईएमएफ के साथ डील कर ने के लिए खर्च में कटौती की और टैक्स रेट को बढ़ाया।

आईएमएफ के बेलआउट पैकेज में क्यों हुई देरी


श्रीलंका को आईएमएफ का बेलआउट पैकेज काफी समय पहले ही मिलने वाला था। लेकिन, श्रीलंका को सबसे ज्यादा कर्ज देने वाला चीन इसमें अड़ंगा लगा रहा था। चीन ने लंबे समय तक श्रीलंका को वित्तीय आश्वासन नहीं दिया, जबकि भारत ऐसा बहुत पहले ही कर चुका था। बीजिंग ने कहा था कि इस साल वह श्रीलंका को अपने ऋण पर दो साल की मोहलत की पेशकश कर रहा है, लेकिन इससे श्रीलंका को आईएमएफ से मिलने वाले कर्ज पर रियायतें कम कर दी गईं। श्रीलंका ने चीन से 10 साल के लिए मोहलत मांगी थी। खुद विक्रमसिंघे ने कहा था कि उनके देश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली है, ऐसे में कर्ज चुकाने में लंबा समय लग सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.