IMF हर कदम पर गारंटी मांग रहा... कर्ज की भीख मांग-मांगकर थक चुके शहबाज का छलका दर्द

Updated on 29-03-2023 06:57 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को कर्ज मिलने में हो रही देरी पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का दर्द छलक आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सरकार से बेलआउट कार्यक्रम शुरू करने से पहले हर कदम पर गारंटी देने को कह रहा है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक सत्र के दौरान बोलते हुए इमरान खान की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आईएमएफ के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन किया था और अब वह हमसे गारंटी मांग रहा है। उन्गोंने जोर देकर कहा कि हमें पाकिस्तान को डिफॉल्ट से बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम किया है। हम भी भी कर्ज की अलगी किश्त के लिए आईएमएफ के साथ बातचीत कर रहे हैं।

पाकिस्तान से गारंटी की मांग कर रहा आईएमएफ


24 मार्च को, आईएमएफ ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ अगला कदम उठाने के लिए यह निश्चित करने की आवश्यकता है कि सभी शर्तों को पूरा किया गया हो। एक प्रेस कांफ्रेंस में आईएमएफ के स्ट्रैटजिक कम्यूनिकेशन डायरेक्टर जूली कोजैक ने कहा कि बाहरी भागीदारों से समय पर वित्तीय सहायता, अधिकारियों के नीतिगत प्रयासों का समर्थन करने और पाकिस्तान के साथ समीक्षा के सफल समापन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को मदद से पहले पर्याप्त वित्तपोषण को सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में कुछ बचे हुए मुद्दों पर सहमित बनने के बाद कर्मचारी स्तर का समझौता होगा।


इशाक डार को अब भी कर्ज मिलने की उम्मीद


पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि मित्र देशों से पाकिस्तान के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरी करने की अपेक्षा की गई थी, जो आईएमएफ के साथ समझौते को फाइनल करने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। पाकिस्तान जानता है कि अगर आईएमएफ से बेलआउट पैकेज नहीं मिला तो उसका डिफॉल्ट होना तय है। एक बार डिफॉल्ट घोषित होने के बाद विदेशों से मिलने वाले दूसरे कर्जों का भी रास्ता बंद हो सकता है। ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के लिए आर्थिक संकट से उबरना और ज्यादा कठिन हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तान हर कीमत पर आईएमएफ डील को पाना चाहता है।

शहबाज ने इमरान पर किया हमला


शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद में इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान पर कर्ज बढ़ाने, संविधान का उल्लंघन करने और विदेश नीति को नुकसान पहुंचाने के लिए इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया। शहबाज ने काह कि हमने मित्र देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने में पिछले 11 महीने बिताए हैं। उन्होंने कहा कि इमरान ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और इसके परिणामस्वरूप सफेदपोश कार्यकर्ता भी मुफ्त और सब्सिडी वाले गेहूं के आटे के लिए लाइनों में खड़े हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पर आतंकवादियों को शरण देने का भी आरोप लगाया, जिसकी वजह से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में तेजी आई। उन्होंने कहा कि इमरान को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.