पाकिस्तान छोड़कर नहीं जा सकते इमरान खान और बुशरा बीबी, 600 पीटीआई नेताओं को भी अब नहीं उड़ने की इजाजत

Updated on 26-05-2023 06:56 PM
इस्लामाबाद : इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 600 से अधिक नेताओं और सांसदों का नाम नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है। इन 600 लोगों में खुद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी का भी नाम शामिल है। फेडेरल इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी के सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि 9 मई को हुई हिंसा और शहीद स्मारकों पर हुए हमलों के लिए पीटीआई नेताओं और इमरान खान का नाम लिस्ट में जोड़ा गया है। सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को विदेश जाने से रोकने के लिए एफआईए (Provisional National Identification List) ने ये नाम पीएनआईएल में डाल दिए हैं।

नो-फ्लाई लिस्ट में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मुराद सईद, मलीका बुखारी, फवाद चौधरी, हम्माद अजहर, कासिम सूरी, असद कैसर, यास्मीन राशिद और मियां असलम इकबाल के नाम भी लिस्ट में जोड़े गए हैं। सूत्रों ने दावा किया कि पीटीआई के कुछ नेताओं और पदाधिकारियों ने पिछले तीन दिनों में देश छोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस, काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट और खुफिया एजेंसियों की तरफ से उनके नाम भेजे गए थे।

पार्टी छोड़ चुके फवाद भी नहीं छोड़ सकते देश

हालांकि, इमरान की पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लिस्ट में फवाद चौधरी का भी नाम शामिल है जो पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं लेकिन उनका नाम उन लोगों में शामिल किया गया है जो पाकिस्तान से बाहर नहीं जा सकते हैं। इससे पहले 'समा' न्यूज चैनल ने भी खबर दी थी कि संघीय सरकार ने खान और उनकी पत्नी समेत 80 लोगों के नाम नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल करने का फैसला किया है। चैनल के मुताबिक, संबंधित संस्थानों की सिफारिश पर पीटीआई के नेताओं के नाम सूची में डाले गए हैं।

इमरान ने शामिल किया था शहबाज का नाम

खबर में कहा गया है कि पुलिस विभाग, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और भ्रष्टाचार विरोधी महकमे ने गृह मंत्रालय से इन नामों को उड़ान निषेध सूची में शामिल करने की गुजारिश की थी। नो-फ्लाई लिस्ट को गृह मंत्रालय रखता है और हवाई अड्डों और देश से बाहर जाने के अन्य मार्गों पर तैनात अधिकारियों को उन लोगों के नाम दिए जाते हैं जिनके मुल्क छोड़ने पर पाबंदी होती है। जब इमरान प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम इस सूची में शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.