पाकिस्तानी 'सेना' ने घेरा घर तो घुटनों के बल आए इमरान खान, बातचीत के लिए गिड़गिड़ाए

Updated on 18-05-2023 08:12 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इस समय आर्थिक के साथ-साथ गंभीर राजनीतिक संकट भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पूरे देश में बवाल काटा था। अब इमरान खान को एक बार फिर डर है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इमरान खान ने बुधवार को सभी पक्षों को बैठने और बात करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए ट्वीट किया, 'मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले शायद मेरा आखिरी ट्वीट, पुलिस ने मेरे घर को घेर लिया है।' इस बीच पुलिस ने माल रोड से जमान पार्क (इमरान खान आवास) की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस का दावा है कि इमरान खान के आवास में 40 आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये आतंकी 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने में शामिल थे। लाहौर के जमान पार्क, धर्मपुरा ब्रिज, अल्लामा इकबाल रोड, माल रोड और गढ़ी शाहू कैनाल रोड पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। पुलिसकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखा है। इसके अलावा हथियार और डंडों के साथ तैनात हैं। कनाल रोड से आने वाली बड़ी गाड़ियों की पुलिस तलाशी ले रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के झंडे वाली गाड़ियों को रोका जा रहा है। अंदर मौजूद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

'अभी भी समय है'

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, 'अभी भी समय है। बात करें और समझदारी से इस संकट से बाहर निकलें। यही एकमात्र समाधान है।' उनका यह बयान सेना से डर को दिखाता है। दरअसल 9 मई की हिंसा में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ था। इसे लेकर जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि इसमें शामिल लोगों पर आर्मी एक्ट के तहत मुकदमा चलेगा। इमरान को डर है कि सेना उन पर शिकंजा कसने के लिए मुकदमा चला सकती है। सेना के डर से ही इमरान की पार्टी को लोग छोड़ रहे हैं। पीटीआई कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों को अगर लगता है कि उनकी यह ट्रिक काम करेगी तो वह गलत सोच रहे हैं। वह ये देख लें।' यह कहते हुए उन्होंने अपने हाथ में सर्वे से जुड़ा एक कागज थामा हुआ था। उंगली दिखाते हुए कहा 70 फीसदी लोग पीटीआई को पसंद करते हैं।

हिंसा के आरोपों से बनाई दूरी

उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी, जिसकी लोकप्रियता 70 फीसदी हो आप उसे खत्म नहीं कर सकते। पीडीएम केवल पीटीआई के खिलाफ सेना को खड़ा करना चाहती है। सभी को यह समझना चाहिए कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेना और पीटीआई के बीच संघर्ष से देश को नुकसान होगा। इमरान ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंसा नहीं की है, बल्कि उसे रोका है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मियांवाली के जहाज चौक पर लड़ाकू विमान के मॉडल को जलाने से लोगों को रोका था, लेकिन उपद्रवी नहीं रुके। हमने कई ऐसे लोगों को देखा जो पार्टी से नहीं जुड़े। हम इसकी जांच के लिए हाईकोर्ट जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.