मुनीर और शहबाज की जोड़ी को अभी भी टक्कर दे सकते हैं इमरान खान, क्या है सेना का मास्टरप्लान? एक्सपर्ट से जानें

Updated on 27-05-2023 06:58 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना और शहबाज सरकार मिलकर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। एक ओर उनकी पार्टी पीटीआई के हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं तो वहीं उनकी पार्टी पर भी बैन की तैयारी चल रही है। ऐसे वक्त में एक-एक कर इमरान के करीबी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी विश्लेषक माइकल कुगेलमैन का अनुमान है कि 'इमरान खान को अलग-थलग और कमजोर करने की कोशिश' की जा रही है। उन्होंने कहा कि इमरान अभी भी भीड़ इकट्ठा कर सकते हैं इसलिए उन्हें अयोग्य भी घोषित किया जा सकता है।

पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि वर्तमान योजना इमरान खान पर उनके आसपास मौजूद लोगों और उनके सपोर्ट बेस को निशाना बनाकर शिकंजा कसने की है, जब तक उनकी पार्टी खोखली नो हो जाए और उनके हाथ में कुछ न बचे। उन्हें अलग-थलग और कमजोर कर दिया जाए, उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो ताकि वह सोशल मीडिया पर धमकी देना बंद कर दें।'अयोग्य घोषित होंगे इमरान खान?
कुगेलमैन ने कहा, 'लेकिन जब तक वह आजाद हैं तब तक वह सरकार और सेना के लिए एक चुनौती बने हुए हैं। वह अभी भी समर्थकों को लामबंद कर सकते हैं और पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अगला कदम पार्टी पर बैन लगाना और इमरान खान को अयोग्य घोषित करना हो सकता है। हालांकि दोनों ही फैसलों को अदालतों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।' 9 मई को गिरफ्तार होने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को राहत दे दी थी और उनकी गिरफ्तारी को 'अवैध' घोषित कर दिया था। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल को इमरान खान का करीबी माना जाता है।

'अमेरिका की तरह करेंगे कार्रवाई'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार गत 9 मई की हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को कानूनी रूप से उसी तरह से दंडित करेगी, जिस तरह अमेरिका ने 'कैपिटल हिल' (संसद परिसर) के दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की। अमेरिका में कैपिटल हिल परिसर में छह जनवरी 2021 को हिंसा हुई थी। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के पास आगजनी करने वालों को कानूनी रूप से दंडित करने का हर अधिकार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.