लाहौर से इस्लामाबाद रवाना हुए इमरान खान, कोर्ट के सामने होंगे पेश, काफिले की एक गाड़ी रास्ते में पलटी

Updated on 18-03-2023 09:03 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान शनिवार को तोशाखाना केस में अदालत में पेश होने के लिए लाहौर में अपने जमान पार्क अवास से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए हैं। बड़ी संख्या में उनके साथ समर्थक हैं। रास्ते में उनकी गाड़ी पर फूल बरसाए जा रहे हैं। इमरान खान के इस्लामाबाद पहुंचने से पहले कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पीटीआई की ओर से लगातार कहा जाता रहा है कि इमरान की जान खतरे में हैं और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। इसे देखते हुए इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त नूरुल अमीन मेंगल ने सुनवाई को F-8 कोर्ट कॉम्पलेक्स से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। यह व्यवस्था सिर्फ एक बार के लिए है।

पिछले महीने जब इमरान खान अदालत में पेश होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे थे तो कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने बैरियर्स को हटा दिया था। कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचाया था। इमरान खान लगातार सुरक्षा का हवाला देते हुए कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। हालांकि शुक्रवार को यह वारंट रद्द कर दिया गया। इमरान खान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल के सामने पेश होंगे। आज ही इस मामले में सुनवाई होगी। इमरान के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी चल रहे हैं। खबर है कि इमरान के काफिले में शामिल दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस कारण एक गाड़ी पलट गई। हालांकि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

इस्लामाबाद पुलिस 14 मार्च को अदालत के आदेशों के मुताबिक इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई तो पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला किया। इसके परिणामस्वरूप 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भी इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें कई पीटीआई कार्यकर्ता घायल हुए थे। इमरान खान ने लगातार घटना का फोटो और वीडियो ट्वीट किया था। उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया जिसमें बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले के खोखे मेंज पर रखे थे।

धारा 144 लागू

इमरान खान की पेशी को लेकर इस्लामाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्राइवेट कंपनियों, सुरक्षा गार्डों और आम लोगों को हथियारों के साथ चलने पर रोक लगा दी गई है। लोगों को यात्रा के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर चलने को कहा गया है। इमरान खान पर आरोप है कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन्होंने विदेशों में मिलने वाले तोहफे को तोशाखाना से बेहद कम कीमत पर निकलवा लिए।

सरकार पर साधा निशाना

इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कहा,'अब यह साफ हो गया है कि मुझे सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद पीडीएम की सरकार गिरफ्तार करना चाहती है। उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद में इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं, क्योंकि मैं कानून में विश्वास करता हूं। लेकिन बदमाशों के इस गिरोह की मंशा सभी के सामने आनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'लाहौर में जो भी हुआ उसके तहत मुझे जेल ले जाने की साजिश थी। ताकि मैं इलेक्शन में लीड न कर सकूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.