पाकिस्तान में पुलिस के जाते ही अचानक 'प्रकट' हुए इमरान खान, गिरफ्तार से बचने के लिए हो गए थे 'गायब'

Updated on 06-03-2023 05:59 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी विवाद के बीच रविवार को 'सरकारी संस्थानों' पर हमला बोला। इमरान ने लाहौर के जमान पार्क में पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। हैरानी की बात यह रही कि पीटीआई नेता और इमरान के करीबी शिबली फराज ने इससे पहले दावा किया था कि वह जमान पार्क स्थित अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं। रविवार को इस्लामाबाद पुलिस इमरान के लाहौर स्थित आवास पर तोशाखाना मामले में उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के अनुसार, पीटीआई समर्थकों को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, 'मैं कभी भी किसी व्यक्ति या संस्था के आगे नहीं झुका हूं और आपको भी नहीं झुकने दूंगा।' इमरान ने कहा, 'मैंने आपको अपने समर्थन के लिए नहीं बल्कि धन्यवाद देने के लिए बुलाया है।' वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह मुल्क के लिए 'सबसे खराब समय' है क्योंकि अर्थव्यवस्था 'डूब' गई है। लोग 'पाकिस्तान के इतिहास में रिकॉर्ड उच्च मुद्रास्फीति' से दबे जा रहे हैं।

इमरान ने दोहराए अपने आरोप

शहबाज सरकार के नेताओं पर निशाना साधते हुए इमरान ने आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशों में अपनी संपत्ति जमा कर रखी है और बाजवा ने उन्हें कानूनी मामलों में संरक्षण दिया है। अपने आरोपों को दोहराते हुए इमरान ने कहा कि 'सत्ता में मौजूद लोग' उन पर जानलेवा हमले के पीछे थे। इस संबंध में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और एक खुफिया अधिकारी का नाम लिया। इमरान पहले भी अपनी हत्या के प्रयास के लिए इन तीन नामों पर आरोप लगा चुके हैं।

7 मार्च को अदालत में पेश होने का वादा

जियो न्यूज की खबर के अनुसार इमरान खान ने अपने भाषण में कहा कि चाहें तो सरकार उनका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डाल दे, क्योंकि उनका देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) गठबंधन की सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनके नाम 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डाल दिए जाते हैं, तो उनके पैर कांपने लगते हैं। जियो न्यूज के रिपोर्टर का दावा है कि संभवतः आज इमरान की गिरफ्तार नहीं होगी क्योंकि शिबली फराज के आश्वासन, कि इमरान 7 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे, के बाद इस्लामाबाद पुलिस वापस लौट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.