आज NAB के सामने पेश नहीं होंगे इमरान खान! कानूनी टीम ने दी हिदायत, घर से निकलते ही गिरफ्तारी का डर?

Updated on 18-05-2023 07:51 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) में पेश नहीं होंगे और सवालों का लिखित जवाब दे सकते हैं। सूत्रों ने जियो न्यूज को इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था ने इमरान को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 18 मई को सुबह 10 बजे तलब किया था। खबर में कहा गया है कि इमरान खान की कानूनी टीम ने उन्हें सलाह दी है कि वह व्यक्तिगत रूप से एनएबी के सामने पेश न हों। इसके बजाय मामले में पूछे गए 20 सवालों का लिखित जवाब दें।


फिलहाल इमरान खान को दोबारा गिरफ्तार किए जाने का डर सता रहा है और पुलिस ने उनके जमान पार्क स्थित घर को घेर लिया है। एनएबी ने 18 मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले की जांच के सिलसिले में इमरान खान और कई अन्य पीटीआई नेताओं को तलब किया था। अपने नोटिस में, एनएबी ने ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी की 2019 की 190 मिलियन पाउंड की संपत्ति की जांच के लिए इमरान से जानकारी मांगी थी। वर्तमान में इमरान खान जमानत पर हैं। डॉन की खबर के अनुसार, एनएबी ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी नोटिस भेजा है।

एनएबी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

एनएबी ने समन का पालन नहीं करने की स्थिति में पीटीआई प्रमुख को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इमरान खान को डर सता रहा है कि उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'यह मेरा गिरफ्तारी से पहले आखिरी ट्वीट हो सकता है। पुलिस ने मेरे घर को घेर लिया है।' 9 मई को हुई इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने पूरे मुल्क में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार ने इस हिंसा में शामिल लोगों को 'आतंकी' करार दिया है।

इमरान को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाब पुलिस का दावा है कि 9 मई को हुए बवाल से जुड़े 40 'आतंकी' इमरान खान के जमान पार्क स्थित घर में छिपे हुए हैं। सरकार ने इन लोगों को सौंपने के लिए इमरान खान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यह समय सीमा आज दोपहर 2 बजे पूरी हो जाएगी। खबर है कि पुलिस ने जमान पार्क की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है। सुरक्षाकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी है और उनके हाथों में हथियार और डंडे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.