पाकिस्‍तान में इमरान खान की राजनीतिक पारी होगी खत्‍म! कुरैशी से मिले फवाद चौधरी, जानें सेना का गेम प्‍लान

Updated on 01-06-2023 06:43 PM
इस्‍लामाबाद: क्रिकेट की पिच पर शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान की राजनीतिक पारी खत्‍म करने की तैयारी शुरू हो गई है। इमरान की पार्टी पीटीआई से इस्‍तीफा देने वाले चर्चित नेता फवाद चौधरी ने अदियाला जेल में पार्टी के एक अन्‍य वरिष्‍ठ नेता शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि फवाद चौधरी ने शाह महमूद कुरैशी को इस्‍तीफा देने के लिए मनाने की कोशिश की है। फवाद चौधरी और इमरान खान में इन दिनों रिश्‍ते काफी तल्‍ख हो गए हैं और सेना के दबाव के बाद चौधरी ने इस्‍तीफा दिया है। सेना के इशारे पर अब एक और पीटीआई बनाने की तैयारी शुरू हो गई है जिसमें इमरान खान नहीं होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में सिंध के पूर्व गवर्नर इमरान इस्‍माइल और कई अन्‍य दिग्‍गज नेता शामिल थे। इस बैठक को एक अलग कमरे में 'आयोजित' की गई थी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक बिना किसी नतीजे के खत्‍म हो गई। इस बैठक के बाद शाह महमूद कुरैशी के बेटे जैन कुरैशी ने ट्वीट करके कहा कि मेरे पिता पीटीआई के वाइस चेयरमैन हैं और हम इमरान खान के साथ खड़े हैं। मेरे पिता इमरान खान के साथ कल भी थे और आज भी हैं।

'इमरान खान के सभी रास्‍ते होंगे बंद'

अभी एक सप्‍ताह पहले ही इमरान खान ने ऐलान किया था कि अगर उन्‍हें अरेस्‍ट किया जाता है या अयोग्‍य ठहराया जाता है तो कुरैशी ही पार्टी का नेतृत्‍व करेंगे। फवाद चौधरी ने इस मुलाकात के बाद शहबाज सरकार की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को आसिफ अली जरदारी और नवाज शरीफ की दया के ऊपर नहीं छोड़ा जा सकता है। कुरैशी से मुलाकात पर चौधरी ने कहा कि हमें एक स्थिर समाधान की ओर बढ़ना होगा।

फवाद चौधरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ऐसी अटकलें हैं कि वह एक नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। इसमें पीटीआई के ज्‍यादातर बागियों को ही शामिल किया जाएगा। ये सभी नेता अब माइनस इमरान खान फार्मूले पर काम कर रहे हैं और कुरैशी से मुलाकात इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है। चौधरी ने कहा भी कि पीडीएम को बिना सक्रिय विपक्ष के खुला मैदान नहीं दिया जा सकता है। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक और पत्रकार हामिद मीर का कहना है कि इमरान खान के लिए अभी फिलहाल राजनीति के सारे रास्‍ते बंद हो गए हैं। भविष्‍य में इमरान खान वापसी कर सकते हैं लेकिन अभी फिलहाल उनके चुनाव में लड़ने की संभावना खत्‍म हो गई है। उनकी पार्टी को भी बैन किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.