ब्रिटेन में पति ने पत्नी के 224 टुकड़े किए : सालभर बाद खुलासा, पेट्स को माइक्रोवेव में भूना

Updated on 08-04-2024 01:22 PM

ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके 224 टुकड़े किए। मामला मार्च 2023 का है। हत्या के एक साल बाद 5 अप्रैल 2024 को मेटसन ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया।

ब्रिटिश मीडिया 'मेट्रो' के मुताबिक, निकोलस मेटसन (28) ने पत्नी हॉली ब्रेमली (26) की हत्या के बाद उसके बॉडी पार्ट्स कुछ दिन घर पर रखे। बाद में उन्हें फेंकने के लिए दोस्त को 5 हजार रुपए दिए थे।

रिपोर्ट में बताया गया कि हॉली के कत्ल से पहले मेटसन ने उसके पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भून दिया था। उसने इंटरनेट पर सर्च किया था- अगर पत्नी मर जाए तो क्या फायदे मिलेंगे। क्या मरने के बाद वो मुझे डराएगी।

पुलिस ने जारी की मेटसन की फोटो, कहा- पति-पत्नी का तलाक होने वाला था

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं है, लेकिन मेट और हॉली का तलाक होने वाला था। पुलिस को हॉली के गायब होने की खबर मिली थी। उसे आखिरी बार 17 मार्च 2023 को घर में घुसते हुए देखा गया था।

मेटसन ने कहा था- पत्नी शायद बिस्तर के नीचे छिपी है
खबर मिलने के बाद पुलिस अफसर मेटसन के घर पहुंचे थे। उन्होंने हॉली के बारे में पूछा था। तब मेटसन ने कहा था, "शायद वो बिस्तर के नीचे छुपी है।"

पुलिस को घर से खून की बदबू आई थी। इसके बाद मेटसन को गिरफ्तार किया गया था। घटना के 8 दिन बाद 25 मार्च 2023 को हॉली के शव के 224 टुकड़े एक नदी में मिले थे।

एक पॉलीथिन बैग में हॉली का हाथ मिला था। दूसरे बैग में उसका सिर था। सिर पर बाल नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, कई बॉडी पार्ट्स अब भी नहीं मिले हैं।

फ्रिज में रखे थे बॉडी पार्ट्स
पुलिस ने बताया कि मेटसन की गिरफ्तारी के दौरान उसके घर की तलाशी ली गई थी। ऐसा लग रहा था कि हम किसी क्राइम सीन पर हैं। उस वक्त बेडरूम में जमीन और बेडशीट पर खून के निशान मिले थे। बाथरूम में भी खून, अमोनिया और ब्लीच मिला था। इसका इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया जाता है।

पुलिस के मुताबिक, किचन के पास स्टोर रूम में एक बड़े से फ्रीजर में पॉलीथिन बैग भी मिले थे। इन पर खून था। हालांकि यहां शव के टुकड़े नहीं मिले थे।

लड़की की मां बोलीं- दोनों बहुत लड़ते थे
हॉली की मां ने कोर्ट को बताया था कि निकोलस मेटसन और हॉली की शादी को डेढ़ साल ही हुआ था। दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा होता था। उसने हॉली के कई पेट्स (पालतू जानवरों) को भी मार दिया था।

मां ने बताया कि मेटसन ने हॉली के पेट हैमस्टर को फूड ब्लेंडर और माइक्रोवेव में डालकर मार दिया था। एक पिल्ले को वॉशिंग मशीन में डालकर मशीन शुरू कर दी थी।

मेटसन ने बयान दिया- मेरे साथ घरेलू हिंसा हो रही
हॉली की मां ने बताया कि पेट्स के मर जाने के बाद हॉली ने पुलिस से मेटसन की शिकायत की थी। पुलिस जब एक्शन लेने उनके घर पहुंची थी तो मेटसन ने कहा था, "मैं घरेलु हिंसा का शिकार हूं। मेरे पत्नी मुझे मारती है।" मेटसन ने पुलिस को हाथ पर लगा एक घाव भी दिखाया था।

पुलिस के मुताबिक, मेटसन को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर है। यह मानसिक बीमारी होती है। इसमें कम्युनिकेशन न होने पर लोग खुद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह मस्तिष्क से जुड़ी कई कमियों का एक समूह है, जिसमें मरीज को बोलचाल से लेकर सामाजिक व्यवहार तक में दिक्कत होती है।

शव के टुकड़े मिलने से जुड़े मामले...

1. हॉन्गकॉन्ग में मॉडल के कटे हुए पैर बरामद हुए थे
हॉन्गकॉन्ग में मशहूर मॉडल एबी चोई के पूर्व पति ने उनकी हत्या करने के बाद शरीर के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने घर के फ्रिज से एबी के कटे हुए पैर बरामद किए। मीट स्लाइसर, इलेक्ट्रिक कटर और कुछ कपड़े भी बरामद किए गए।

28 साल की चोई 22 फरवरी 2023 से लापता थीं। पुलिस ने 24 फरवरी को उनके घर की तलाशी ली। इस दौरान फ्रिज से उनके कटे हुए पैर मिले। हत्या के आरोप में 25 फरवरी 2023 को एबी के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

2. बांग्लादेश में भी हिंदू लड़की की सिर काटकर हत्या हुई थी
17 नवंबर 2022 को बांग्लादेश के खुलना में एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया था। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी।

इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के 3 टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया।

3. दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे
18 मई 2022 को 
दिल्ली में आफताब नाम के आरोपी ने श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी। उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। वह हर रोज बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह फेंकता था। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आफताब ने फ्लैट के बाथरूम में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इस दौरान वह शॉवर चालू रखता था, ताकि बॉडी से निकला खून सीवेज में बह जाए। सूत्रों ने यह भी बताया कि आफताब ने फ्रिज को केमिकल से साफ किया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.