'एनिमल' के वहशीपन के आगे Sam Bahadur चारों खाने चित, Tiger 3 अब तक ना हारा, ना मरा

Updated on 02-12-2023 02:54 PM
मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी 'सैम बहादुर' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर निराश किया है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' के सामने यह फिल्‍म पहले दिन चारों खाने चित नजर आई। रिलीज से पहले महज 3.05 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के सहारे पर्दे पर उतरी इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर उम्‍मीद से थोड़ी कम कमाई की है। देश के पहले फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की इस वार-ड्रामा बायोपिक में हालांकि, विक्‍की कौशल की एक्‍ट‍िंग की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म 'एनिमल' की रिकॉर्ड कमाई के आगे घुटनों पर है। दूसरी ओर, सलमान खान की 'टाइगर 3' रिलीज के 20वें दिन दो नई रिलीज के बावजूद करोड़ों में कमाई करने में सफल रही है। इस फिल्‍म का हाल इसके डायलॉग की तरह ही है, 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तबम तक टाइगर हारा नहीं।'

शुक्रवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर जहां रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ में 61 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली है, वहीं वर्ल्‍डवाइड 116 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सैम बहादुर' ने देश में महज 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, उम्‍मीद यही थी कि फिल्‍म 6-7 करोड़ का कारोबार करेगी। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि विक्‍की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्‍या मल्‍होत्रा की यह फिल्‍म सिर्फ हिंदी वर्जन में रिलीज हुई है। फिल्‍म का बजट सिर्फ 55 करोड़ रुपये है, ऐसे में वीकेंड में यदि यह फिल्‍म रफ्तार पकड़ती है तो इसके लिए सुपरहिट का टैग लेना बहुत मुश्‍क‍िल काम नहीं है।

रात के शोज में बढ़ी 'सैम बहादुर' की कमाई

'सैम बहादुर' देशभर में 3000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। फिल्‍म में सैम मानेकशॉ के बचपन से लेकर उनके बुढ़ापे तक की कहानी दिखाई गई है। आम तौर पर अलग-अलग कालखंड की ऐसी फिल्‍मों में बॉलीवुड ने हमेशा गच्‍चा खाया है और ऐसा ही कुछ 'सैम बहादुर' के साथ भी है। फिल्‍म की कहानी और स्‍क्रीनप्‍ले में खामियां हैं। लेकिन विक्‍की कौशल की दमदार एक्‍ट‍िंग इसे देखने लायक जरूर बना देती हैं। 'सैम बहादुर' की कमाई वीकेंड में बढ़ने के पूरे आसार हैं। ऐसा इसलिए कि शुक्रवार को जहां मॉर्निंग शोज में फिल्‍म की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 15.88% थी, वहीं रात के शोज में 49.69% सीटों पर दर्शक नजर आए। यह फिल्‍म के लिए अच्‍छे संकेत हैं।

20 दिन बाद अब ये है 'टाइगर 3' का टोटल कलेक्‍शन

दूसरी ओर, इन सब के बीच सलमान खान की दिवाली रिलीज 'टाइगर 3' ने भी शुक्रवार को 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह मनीष शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने देश में कुल 281.74 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। हालांकि, 'एनिमल' के क्रेज और 'सैम बहादुर' की रिलीज के कारण अब सिनेमाघरों में 'टाइगर 3' के शोज काफी कम हो गए हैं। बावजूद इसके यह फिल्‍म अपनी जमीन बनाने में सफल रही है। आगे वीकेंड में एक बार फिर 'टाइगर 3' की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर होगी। लेकिन फिल्‍म के लिए 300 करोड़ क्‍लब अब नामुमकिन सा है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में भी अब सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की इस फिल्‍म के लिए 500 करोड़ क्‍लब दूर की कौड़ी है। 20 दिनों में 'टाइगर 3' ने वर्ल्‍डवाइड 458 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.