इंदौर में नर्सिंग परीक्षा में मामा की जगह पेपर देते पकड़ा गया भांजा, फोटो देखकर खुली पोल

Updated on 05-09-2024 11:25 AM

 इंदौर । नर्सिंग की परीक्षा में पुलिस ने फिर एक 'मुन्नाभाई' को पकड़ा है। आरोपित मामा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है। इस संबंध में बिहार के गिरोह के सक्रिय होने का शक है। पुलिस होटल-लॉज में सर्चिंग कर रही है।

संयोगितागंज पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय लोकमान्य नगर में जीएनएम प्रथम नर्सिंग की परीक्षा का आयोजन था। डॉक्टर अजीत पालसिंह ने पुलिस को बताया कि परीक्षा का समय सुबह 9 से 12 बजे तक का था।


आधार कार्ड मांगा तो खुल गई पोल


किशोर गौतम के स्थान पर शशांक शेखर परीक्षा दे रहा था। एडमिट कार्ड से परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लिया था। प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक के फोटो में भिन्नता होने पर पूछताछ की गई। आधार कार्ड मांगा तो पोल खुल गई।

इसके बाद नर्सिंग काउंसिल को सूचना दी और आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शशांक शेखर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ने बताया किशोर उसका मामा है। वह फर्जी तरीके से परीक्षा देने आया था। इसके पूर्व संयोगितागंज पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। एक होटल से शिवेंद्र कुमार, अंजय कुमार, राजू कुमार, शिवम कुमार, हिमांशु कुमार और अमन को हिरासत में लिया है।


पहले चाचा की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था भतीजा


इंदौर में पिछले दिनों शासकीय नर्सिंग कॉलेज में जनरल नर्सिंग की परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि नाम सुजीत रोहित राज है औश्र वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है। वह अपने चाचा जितेंद्र कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। उसके चाचा की तबीयत खराब हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.