मध्य प्रदेश में नगर निगम अध्यक्षों को भी कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाना अब नहीं होगा आसान

Updated on 18-09-2024 03:05 PM
भोपाल मध्य प्रदेश में नगर निगम के अध्यक्षों को कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाना अब आसान नहीं होगा। पहले तो तीन वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया ही नहीं जा सकेगा।

प्रस्ताव तभी मान्य होगा, जब उस पर तीन चौथाई पार्षदों के हस्ताक्षर होंगे। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार एक बार फिर अध्यादेश का सहारा लेने की तैयारी में है। इसके माध्यम से नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 23 में संशोधन किया जाएगा।

पार्षदों के माध्यम से होता है चुनाव

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम के अध्यक्षों का चुनाव भी नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों की तरह पार्षदों के माध्यम से चुनाव होता है। नगर पालिका और परिषद के अध्यक्षों को पद से हटाने के लिए निर्धारित अवधि बढ़ाने के साथ पार्षदों के समर्थन की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

नगर पालिका अधिनियम में संशोधन

कई माध्यमों से नगर निगम अध्यक्षों के विरुद्ध आने वाले अविश्वास प्रस्ताव की अवधि में वृद्धि की मांग आई है। इसे लेकर विभाग ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन का प्रारूप तैयार किया है। इसमें तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत ही नहीं किया जा सकेगा।

इस तरह की मान्य होगा प्रस्ताव

प्रस्ताव भी तभी मान्य होगा, जब उस पर तीन चौथाई पार्षदों के हस्ताक्षर नहीं होंगे। अभी दो वर्ष की कार्यावधि पूर्ण होने और दो तिहाई पार्षदों के समर्थन से प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है। विभाग द्वारा तैयार प्रारूप को अब वरिष्ठ सचिव समिति की स्वीकृति के बाद कैबिनेट में अंतिम निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.