मध्य प्रदेश में निगम और मंडल अध्यक्षों का काम मंत्रियों के हवाले, अवसर ढूंढ रहे नेताओं का करना होगा इंतजार

Updated on 11-09-2024 10:39 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के निगम मंडलों में अभी अध्यक्षों के पद खाली हैं। कैबिनेट मंत्री का दर्जा वाले इन अध्यक्ष पदों पर सरकार कब निर्णय लेगी? इस पर फिलहाल विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकार के ताजा निर्णय को देखते हुए लग रहा है कि अभी राजनीतिक नियुक्तियों पर ब्रेक लग गया है। इसके लिए नेताओं को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

सीएम के आदेश से बदल गए समीकरण


अभी इन पदों पर संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों के राज चल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री के एक आदेश के बाद सब कुछ बदल गया है। अब निगम और मंडलों के अध्यक्ष पद के सर्वेसर्वा विभाग के मंत्री ही होंगे। अब मंत्री ही मंडलों के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज करेंगे।

पीएम मोदी के जन्मदिन से स्वच्छता अभियान


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, क्योंकि अभी राजनीति की नियुक्तियां नहीं हुई है इसलिए मंत्रियों को ही अध्यक्ष के अधिकार देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया जाएगा, जो कि 2 अक्टूबर तक चलेगा।

दिसंबर 2023 में हटा दिए थे सभी अध्यक्ष


आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में नई सरकार के गठन के बाद से विभिन्न निगम और मंडलों के अध्यक्षों को हटा दिया गया था। राजनीतिक नियुक्ति नहीं होने की दशा में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंप दिया गया था। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जल्द ही निगम और मंडलों के अध्यक्ष पद को लेकर निर्णय ले सकते हैं। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री के द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद स्पष्ट हो गया है कि अब संबंधित विभाग के मंत्री ही अध्यक्षों के कामकाज को देखेंगे और अभी राजनीतिक नियुक्तियां ठंडे बस्ते में डाल दी गई है।

मंगलवार को जारी हुआ आदेश


इस संबंध में एक आदेश मंगलवार को जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि निगम और मंडल के अध्यक्षों का कार्यभार वर्तमान में उसे विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव संभाल रहे हैं, लेकिन अब आगे से इसका प्रभाव संबंध विभाग के मंत्री को दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.