नॉर्वे में 2011 में चंद मिनिट में हत्याएं की थीं 77 लोगों के कातिल ने सरकार पर केस दर्ज कराया

Updated on 10-01-2024 12:40 PM

दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारों में शामिल नॉर्वे के एंडर्स बेहरिंग ब्रेइविक ने अपनी सरकार के खिलाफ मानवाधिकार हनन यानी ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन का केस दर्ज कराया है।

ब्रेइविक का आरोप है कि उसकी प्रिजन सेल (कैद वाली कोठरी या कमरा) वैसे तो शानदार है, लेकिन तन्हाई की वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो गया है और अकसर खुदकुशी के बारे में सोचता है। इसके पहले भी वो इसी तरह का केस दर्ज करा चुका है।

सनकी और कट्टरपंथी करार दिए गए ब्रेइविक ने 2011 में चंद मिनट के अंतर दो हत्याकांड अंजाम दिए थे। उसकी फायरिंग की वजह से मारे गए लोगों में ज्यादातर टीनएजर लड़के-लड़कियां थे। उसे 21 साल की कैद सुनाई गई थी।

जस्टिस मिनिस्ट्री पर आरोप
बेइविक ने यह केस अपने वकीलों के जरिए दर्ज कराया है और आरोप जस्टिस मिनिस्ट्री पर लगाए हैं। ब्रेइविक ने शिकायत में कहा- एक इंसान के तौर पर मुझे कानूनी तौर पर जो हक मिले हैं, मैं उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हूं। इसकी वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहा हूं और कई बार मन में खुदकुशी के विचार आते हैं। मैं 2012 से अकेलेपन की जिंदगी गुजार रहा हूं।

ब्रेइविक ने सजा सुनाए जाने के बाद अपना नाम फोटोल्फ हेन्सेन कर लिया था। ब्रेइविक ने कहा- यूरोप में ह्यूमन राइट्स को लेकर कानून बहुत सख्त हैं। मैंने 2016 और 2017 में भी अधिकार मांगे थे। तब यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस ने मेरी अपील ठुकरा दी थी।

सरकार ने क्या कहा

नॉर्वे की जस्टिस मिनिस्ट्री ने ब्रेइविक के आरोप खारिज कर दिए। कहा- उसे बेहतरीन प्रिजन सेल दी गई है। पहले जरूर वो कुछ शिकायतें कर सकता था, पर अब बिल्कुल ऐसा नहीं है।

सरकार ने अदालत को बताया- दो साल पहले ही हमने उसे रिंगेरिक जेल शिफ्ट कर दिया था। वो अकेला दो मंजिला सेल में रहता है। यहां उसके पास किचन, डाइनिंग रूम, LED टीवी विथ केबल कनेक्शन और एक्सरसाइज इक्युपमेंट्स हैं। दीवारों पर बेहतरीन पेंटिंग्स लगी हैं। इसके अलावा उसके पास अलग से फिटनेस रूम भी है। इसमें तमाम तरह के फिटनेस इक्युपमेंट्स हैं। इसके अलावा वहां तमाम तरह के परिंदे हैं, जिन्हें खासतौर पर पाला गया है।

बहरहाल, सिर्फ सनक में 77 लोगों की हत्या करने के इस दोषी को आज भी अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। सरकारी वकील ने उसके बारे में कहा- वो बेहद खतरनाक मुजरिम है और ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं।

दूसरी तरफ, ब्रेइविक के वकील येस्टिन स्टोरविक ने कहा- मेरे क्लाइंट की दिमागी हालत खराब होती जा रही है। इसकी वजह अकेलापन है। वो डिप्रेशन का शिकार होता जा रहा है। उसे दवाइयां लेनी पड़ रही हैं। कई बार तो मन में खुदकुशी के ख्याल आते हैं। उसे दूसरे लोगों से बात करने और मिलने का मौका मिलना चाहिए। यूरोप के इतिहास में किसी कैदी ने इतना अकेलापन नहीं झेला होगा।

77 हत्याओं की सही वजह क्या

2011 में ब्रेइविक ने ये हत्याएं की थीं। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो सका कि उसने इतने लोगों और खासकर टीनएजर्स को क्यों मारा? सबसे पहले उसने हैंड ग्रेनेड से एक बिल्डिंग पर हमला किया था। यहां 8 लोग मारे गए थे। ये सभी सरकारी कर्मचारी थे।

इसके बाद वो नॉर्वे के सबसे मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक उटोया आईलैंड पहुंचा। उसके पास ऑटोमैटिक गन थी। यहां टीनएजर्स का हॉलीडे कैम्प लगा हुआ था। उसने फायरिंग करके 69 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और वहां से भाग गया। बाद में गिरफ्तार हुआ।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसने खुद को एक खास समुदाय और मजहब के खिलाफ जंग लड़ने वाला बताया। कहा- देश में कई तरह के बाहर लोग आ रहे हैं और इसकी वजह से हमारा कल्चर खराब हो रहा है। इससे नाराज होकर मैंने ये हत्यायें की। इसका मुझे कोई अफसोस नहीं है। हालांकि, नॉर्वे की सरकार उसकी बात पर यकीन नहीं करती। लिहाजा, हत्याकांड की सही वजह आज भी साफ नहीं है।

कोर्ट ने उसे 21 साल की सजा सुनाई। सजा के बाद 10 साल एक सोशल प्रोग्राम में गुजारने होंगे। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार 12 जनवरी को होगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.