पाकिस्तान में अपने ही कर रहे रेप! 82 फीसदी मामलों में पिता, दादा, चाचा और भाई ही निकले बलात्कारी

Updated on 18-03-2023 09:08 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। पाकिस्तान में रेप के आरोपियों में सबसे ज्यादा करीबी रिश्तेदार शामिल रहते हैं। एक पाकिस्तानी महिला सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें वह पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर के टीवी कार्यक्रम में रेप से जुड़ा चौंकाने वाला आंकड़ा बताती हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बलात्कार के अपराधियों में 82 फीसदी पीड़ित के परिवार से हैं। रेप करने वालों में पीड़ितों के पिता, भाई, दादा, चाचा, नाना, मामा और फूफा शामिल रहते हैं।
एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए शंदाना गुलजार खान ने राइट्स ग्रुप वॉर ऑन रेप के आंकड़ों का (WAR) हवाला देते हुए कहा कि लड़कियों का रेप करने वालों में सबसे ज्यादा सदस्य परिवार के होते हैं। गुलजार अगस्त 2018 में नेशनल असेंबली की सदस्य चुनी गईं। उन्होंने कहा, 'जो लड़कियां अपने परिवार के सदस्यों की ओर से रेप के बाद गर्भवती हो जाती हैं, वे पुलिस के पास नहीं जातीं बल्कि गर्भपात के लिए जाती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि इन बच्चियों को उनकी मां स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले जाती हैं। जब उनसे पुलिस के पास जाने को कहा जाता है तो पीड़ितों कि मां कहती हैं कि वे अपने पति को नहीं छोड़ सकतीं।

मामले बढ़े लेकिन सजा की दर कम

उन्होंने डिबेट में कहा कि पाकिस्तान में लोग इस मुद्दे पर कोई बात करने को तैयार नहीं हैं, जो एक खतरनाक संकेत है। अक्टूबर 2022 में आए एक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हर 2 घंटे में एक रेप होता है। इसके अलावा पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब के गृह विभाग और मानवाधिकार मंत्रालय से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर पाकिस्तानी चैनल समा टीवी की इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने इस सर्वे को किया। इसमें पता चला कि बलात्कार के मामले बढ़े और सजा की दर बहुत ही कम रही।

हर रोज 12 रेप के मामले

सर्वे में कहा गया कि आंकड़ों के मुताबिक 2017 से 2021 तक देश में 21,900 महिलाओं के साथ रेप होने की सूचना मिली थी। इसका मतलब यह है कि देश भर में 12 महिलाओं का हर रोज या हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार हुआ था। सर्वे के मुताबिक ये आंकड़ा बेहद कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामाजिक कलंक और हिंसा के डर से ज्यादातर मामलों को दर्ज ही नहीं कराया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.