असल जिंदगी में भी 'ऐतराज' की सोनिया जैसे जीने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, मां ने लगाई थी फटकार

Updated on 21-04-2023 08:01 PM
'ऐतराज' मूवी साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक थ्रिलर मूवी को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट और सुभाष घई ने प्रोड्यूस किया था। इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म रिलीज होने के 19 साल बाद प्रियंका ने इस फिल्म से जुड़ा एक राज खोला है। उन्होंने मूवी में सोनिया कपूर रॉय नाम की लड़की का निगेटिव किरदार निभाया था। अब उन्होंने बताया है कि वो अपने 'वैंप' वाले किरदार में इतना घुस गई थीं कि रियल लाइफ में भी सोनिया के जैसे ही बिहेव करने लगी थीं। फिर उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें इस बात का अहसास कराया और झिड़का भी। तब जाकर वो अपने इस किरदार से बाहर निकल पाईं।

जब किरदार में घुस गई थीं प्रियंका

फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि क्या मुश्किल था- कैरेक्टर में आना या उससे बाहर निकलना! उन्होंने कहा, ' ये सिर्फ मेरे साथ एक बार हुआ था, जब मेरी मां ने कहा था- 'अगर तुम मेरे घर में आओ तो इससे बाहर निकलो।'

'सोनिया' की तरह बिहेव करने लगी थीं प्रियंका!

ये पूछे जाने पर ये कौन सा किरदार था, प्रियंका ने कहा, 'ऐतराज... सोनिया (उनका किरदार)। मैंने बुरा बर्ताव नहीं किया। लेकिन मैं धीरे-धीरे चलने लगी थी, सोच-समझकर बात करने लगी थी, मैं अपनी कॉफी ऐसे उठाती और धीरे-धीरे आपकी ओर देखती।'


मां को वीडियो बनाकर करवाना पड़ा था अहसास

प्रियंका ने कहा कि उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनका एक वीडियो भी शूट किया था, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि वो कैसा व्यवहार करने लगी थीं। उन्होंने कहा, 'मेरी मां ऐसे होती थीं कि 'हैलो, कोई कैमरा नहीं है यहां पर। घर वापस आओ।' मेरी मां मुझे जल्दी ही हकीकत की दुनिया में लेकर आईं। उन्होंने चुपचाप मेरा एक वीडियो बना लिया और मुझे दिखाया और मैं बहुत शर्मिंदा हुई।'

'कैरेक्टर को लेकर घबरा गई थी'

प्रियंका ने सफाई में कहा, '​मेरे साथ ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ था, ये बहुत मजेदार था। मैं ऐसी थी, 'मैं क्या कर रही हूं?' लेकिन मैं बहुत छोटी थी और मैं उस किरदार को लेकर बहुत घबराई हुई थी। मैं इसे घर लाती थी, मैं वास्तव में इसका पता लगाना चाहती थी और इसे गलत नहीं समझना चाहती थी। और मैं उस समय करीना और अक्षय के साथ काम कर रही थी, वे बड़े फिल्मी सितारे थे। ये मेरे लिए एक बड़ा कदम था।'

28 अप्रैल को स्ट्रीम होगी 'सिटाडेल'

प्रियंका जल्द ही 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। वो पहले मुंबई और लंदन में और अब रोम में वेब सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं। अपने लंदन और मुंबई प्रीमियर के बाद 28 अप्रैल को इस शो की स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल से शुरू होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.