पिछले पांच साल में 214 विदेशी बने पाकिस्तानी, 159 भारतीयों ने भी ली नागरिकता, जानें कारण

Updated on 27-02-2023 06:36 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने विवाह और पारिवारिक संबंधों सहित विभिन्न कारणों से पांच वर्षों के दौरान 214 विदेशियों को नागरिकता प्रदान की है। मीडिया की खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई। समा टीवी ने बताया कि आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में 214 विदेशियों को पाकिस्तानी नागरिकता दी गई थी। दस्तावेजों के अनुसार, 214 में से 159 भारतीय शामिल हैं।

दस्तावेजों से पता चलता है कि दो भारतीयों को पिछले महीने पाकिस्तानी नागरिकता मिली थी, जबकि 55 को 2019 में, 43 को 2018 में, 27-27 को 2020 और 2021 में और 18 को पिछले साल राष्ट्रीयता दी गई थी। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मंजूरी के लिए मंत्रालय के पास अभी भी हजारों आवेदन लंबित हैं।

क्यों ली पाकिस्तानी नागरिकता?

अधिकारियों ने कहा कि विवाह, पारिवारिक संबंध, पेशे या लंबे समय से पाकिस्तान में रहने के कारण इन विदेशी लोगों को नागरिकता दी गई थी। दस्तावेजों से आगे पता चला कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 11 अफगानी नागरिकों को पाकिस्तानी नागिरकता प्रदान की है। 2022 में 4, 2021 में 1, 2020 में 3, 2019 में 2 और 2018 में 1 अफगानी नागरिक को नागरिकता दी गई।

और किन देशों के नागरिक बने पाकिस्तानी?

पिछले पांच वर्षों में तीन चीनी नागरिकों को भी पाकिस्तानी राष्ट्रीयता प्रदान की गई, जबकि चार बांग्लादेशियों, एक इतालवी, एक स्विस, तीन अमेरिकी, दो कनाडाई और चार ब्रिटिश नागरिकों को इस अवधि के दौरान पाकिस्तानी नागरिकता दी गई। समा टीवी ने बताया कि बर्मा, फिलीपीन, मोल्दोवा, किर्गिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के 20 से अधिक नागरिकों को भी इसी अवधि में पाकिस्तानी नागरिकता मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.