ओलिंपिक क्वालिफाई करने की रेस में अनोखी स्केटिंग जोड़ी ब्रिटेन के 13 साल के टॉमी व 50 साल के एंडी एक ही टीम में

Updated on 03-01-2024 02:47 PM

पेरिस ओलिंपिक के स्केटिंग इवेंट में इस साल एक अनोखी जोड़ी देखने को मिल सकती है। ब्रिटेन की टीम में 13 साल के टॉमी काल्वर्ट इन दिनों 50 साल के एंडी मैकडोनाल्ड के साथ पार्क स्केटबोर्डिंग इवेंट की तैयारियों में जुटे हैं। इनका लक्ष्य 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलिंपिक में जगह बनाना है, जिसका फैसला मई-जून में होने वाले क्वालिफायर राउंड से होगा। वहां 20 ओलिंपिक स्पॉट दांव पर होंगे, जिनके लिए दुनिया के टॉप-44 रैंकिंग वाले स्केटबोर्डर्स रेस में होंगे।

अगर टॉमी और एंडी की जोड़ी पेरिस का टिकट कटा लेती है तो यह किसी नेशनल स्केटबोर्डिंग टीम में उम्र के सर्वाधिक अंतर वाली टीम बन जाएगी। एंडी और टॉमी के बीच 37 साल का अंतर है। पेरिस ओलिंपिक तक एंडी 51 साल पूरे कर चुके होंगे।

एंडी और टॉमी की मुलाकात लगभग दो साल पहले ट्रेनिंग के दौरान हुई थी
एंडी और टॉमी की मुलाकात लगभग दो साल पहले कैलिफोर्निया में स्केटबोर्ड ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। एंडी मूल रूप से अमेरिकी हैं, जिनके पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है, जबकि लिवरपूल में जन्मे टॉमी अपने अंग्रेज माता-पिता के साथ इन दिनों अमेरिका में ही रहते हैं। जब टॉमी 3 साल के थे तो उनके माता-पिता काम की वजह से अमेरिका शिफ्ट हो गए। टॉमी वहां 7 साल की उम्र से स्केटिंग कर रहे हैं।

एंडी 8 बार के वर्ल्ड कप विजेता हैं
वहीं, उनसे उम्र में लगभग 4 गुना बड़े एंडी अमेरिका में ही जन्मे थे। वे स्केटिंग के ही दूसरे फॉर्मेट वर्ट स्केटबोर्डिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीत चुके हैं। वे 8 बार के वर्ल्ड कप विजेता हैं।

1994 से स्केटबोर्डिंग कर रहे एंडी को ट्रांसवर्ल्ड स्केटबोर्डिंग मैग्जीन में बेस्ट ओवरऑल स्केटर का अवॉर्ड मिल चुका है। वे अक्सर अपनी मेडल जीतने की कंसिस्टेंसी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई टूर्नामेंट्स में अपने से युवा खिलाड़ियों को भी शिकस्त दी है।

1999 में उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में एंटी-ड्रग स्पीच देने के लिए बुलाया गया था
1999 में उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में एंटी-ड्रग स्पीच देने के लिए बुलाया गया था, जहां उन्होंने व्हाइट हाउस के मार्बल पर भी स्केटिंग का प्रदर्शन किया था। वे अमेरिका की स्केटबोर्डिंग गवर्निंग बॉडी के फाउंडर मेंबर हैं।
टोक्यो ओलिंपिक में स्केटबोर्डिंग आने के बाद उन्हें इंग्लैंड की ओर से इसमें भागीदारी का विचार आया। लुटन में जन्मे उनके पिता की वजह से ब्रिटिश पासपोर्ट मिल गया और 2022 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से पेरिस ओलिंपिक में हिस्सेदारी की घोषणा की। एंडी तीन बच्चों के पिता हैं। उनके तीनों बच्चे टॉमी से बड़े हैं। दोनों ने कुछ महीने पहले ब्रिटिश चैम्पियनशिप में हिस्सेदारी कर ब्रिटिश टीम में जगह बनाई। अब अनुभव और ऊर्जा की यह जोड़ी क्वालिफायर्स के लिए तैयार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.