उमरान को इंग्लैंड दौरे के लिए शामिल करें : गावस्कर

Updated on 29-04-2022 08:21 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर सराहना करते हुए कहा है कि इस गेंदबाज को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाये।

 गावस्कर ने कहा कि भले ही इस दौरे में उमरान को खेलने का अवसर मिले पर अनुभवी खिलाड़ियों के साथ यात्रा करने और ड्रेसिंग रूम साझा करने से उसे लाभ मिलेगा।

उमरान ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उनका यह प्रदर्शन हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाया पर सभी ने इस गेंदबाज की तारीफ की।

वहीं गावस्कर ने कहा, ‘उसके लिए अगली चुनौती, मुझे लगता है कि भारतीय टीम है।' उन्होंने कहा, ‘उसे शायद अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिले क्योंकि भारत के पास अभी मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं पर टीम के साथ सिर्फ यात्रा करने से ही उसे काफी अनुभव मिलेगा।'

इस युवा तेज गेंदबाज ने पूरे सत्र के दौरान नियमित रूप से 150 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की है और आठ आईपीएल मैच में अब तक 15.93 के औसत से 15 विकेट लिए हैं।

भारत का इंग्लैंड दौरा जून में शुरू होगा। दोनों टीम सबसे पहले पांच मैच की श्रृंखला का अंतिम टेस्ट खेलेंगी जिसे पिछले साल कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और इतने ही मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.