असित मोदी होंगे गिरफ्तार? हाई कोर्ट जाएंगी जेनिफर मिस्त्री, कहा- नहीं चाहिए मुआवजा, क्रिमिनल केस में हो एक्शन
Updated on
28-03-2024 02:02 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल स्थानीय शिकायत समिति के फैसले से खुश नहीं हैं। वह अब शो में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ क्रिमिनल केस यानी आपराधिक मामले में एक्शन चाहती हैं। इतना ही नहीं, वह इसके लिए हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगी। वह पवई पुलिस थाने जाकर मामले में दर्ज FIR को बदलने की तैयारी कर रही हैं। यदि ऐसा होता है तो असित मोदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और वह गिरफ्तार भी हो सकते हैं। करीब एक साल पहले शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। मामले में पॉश कमिटी ने असित मोदी को दोषी पाते हुए उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जेनिफर ने अब कहा है, 'पवई पुलिस स्टेशन में मैंने जो आपराधिक मामला दर्ज करवाया था, उसमें अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। मैं अब दोबार पुलिस स्टेशन जाऊंगी।' जेनिफर ने बताया कि वह पिछले हफ्ते वह अकेले तीन बार पुलिस के पास गई थीं। लेकिन इस बार वह अपने वकील के साथ जाएंगी और इस बात पर जोर देंगी कि पुलिस उनके मामले में आरोप पत्र यानी चार्जशीट दाखिल करे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…