भारत, अमेरिका, ब्रिटेन... एक के बाद एक देश टिकटॉक पर लगा रहे बैन, चीन ने की 'निष्पक्ष बर्ताव' की अपील

Updated on 18-03-2023 09:15 PM
बीजिंग : चीन ने ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और अमेरिका की ओर से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दूसरे देशों की सरकारों से उसकी कंपनियों से निष्पक्ष बर्ताव करने की शुक्रवार को अपील की। अमेरिका, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड ने इस आशंका के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है कि चीन के स्वामित्व वाली यह शॉर्ट वीडियो सर्विस सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है। सरकारों को चिंता है कि टिकटॉक का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी बाइट डांस उपयोगकर्ताओं के बारे में ब्राउजिंग हिस्ट्री या अन्य आंकड़ें चीनी सरकार को दे सकती है या दुष्प्रचार और भ्रामक सूचना को बढ़ावा दे सकती है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, 'हम सभी देशों से वस्तुनिष्ठ तथ्यों पर गौर करने, बाजार अर्थव्यवस्था का प्रभावी रूप से सम्मान करने और सभी कंपनियों को गैर भेदभावपूर्ण माहौल मुहैया कराने की अपील करते हैं।' न्यूजीलैंड की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश की संसद में सदस्य और कर्मचारी फोन पर टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ब्रिटेन ने सरकारी फोन पर गुरुवार को चीनी वीडियो ऐप पर प्रतिबंध की घोषणा की थी।

भारत में भी बैन है टिकटॉक

व्हाइट हाउस ने फरवरी में संघीय एजेंसियों से सरकारी मोबाइल पर 30 दिन के भीतर टिकटॉक डिलीट करने को कहा था। भारत ने भी सुरक्षा और निजता के आधार पर टिकटॉक और वीचैट संदेश सेवा समेत कई अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। चीनी सरकार ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की उस खबर के बाद वाशिंगटन पर टिकटॉक के बारे में झूठी सूचना फैलाने का आरोप लगाया कि प्राधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बीजिंग स्थित 'बाइट डांस' लिमिटेड के मालिकों ने टिकटॉक में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची, तो अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.